फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani officers tried to extract information from Abhinandan about Indian troop deployment

सामने आया सच, पाकिस्तानी सेना की कैद में इस तरह अभिनंदन ने बिताए 24 घंटे

Thu, 07 Mar 2019 10:59 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 07 Mar 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistani officers tried to extract information from Abhinandan about Indian troop deployment
अभिनंदन वर्तमान - फोटो : ANI

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान से पाकिस्तानी सेना ने खुफिया जानकारी हासिल करने की भरसक कोशिश की थी। एक सीनियर आधिकारिक सूत्रों के हवाले से हिन्दुस्तान टाइम्स ने लिखा है कि पाकिस्तान जांचकर्ताओं ने भारतीय सेना की तैनाती, हाई सिक्योरिटी रेडियो फ्रीक्वेंसिज और अन्य संवेदनशील जानकारियां निकलवाने की तमाम कोशिशें की थीं। लेकिन पायलट ने चट्टान की तरह अडिग रहकर पाकिस्तान के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए। अभिनंदन 24 घंटे पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे। 35 साल के पायलट पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के बाद गलती से नियंत्रण रेखा के पार पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान के हमले में उनके विमान मिग 21 में भी आग लग गई थी। पैराशूट से कूदने पर वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक दिन पहले ही भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमान ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर बमबारी करके उन्हें तबाह कर दिया था। 
विज्ञापन


अभिनंदन से हुई ज्यादतियां

अभिनंदन वर्तमान से बात करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि विंग कमांडर को सोने नहीं दिया गया और उनकी पिटाई की गई। हिरासत में रखने के दौरान वर्तमान को घंटों खड़ा रखा गया और बहुत तेज आवाज में संगीत सुनाया गया ताकि उन्हें असहज किया जा सके। पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे वायुसेना की फ्रीक्वेंसी को लेकर जिसके जरिए वह संदेश भेजते हैं, लड़ाकू विमानों की तैनाती करते हैं और लॉजिकल व्यवस्था करते हैं, उसकी जानकारी हासिल करनी चाही लेकिन नाकाम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सभी भारतीय लड़ाकू विमान पायलटों को सिखाया जाता है कि जितना संभव हो सके उतनी देर तक सूचनाओं को देने से बचें। ताकि पहले 24 घंटे के दौरान फ्रीक्वेंसी और तैनातियों को बदला जा सके जिसके कारण विरोधी को होने वाले लाभ से बचा जा सके। अधिकारी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन ने बिलकुल ऐसा ही किया।'

इस तरह दी गई यातना 

वर्तमान से पाकिस्तानी सेना द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर तीन-चार टीमों ने पूछताछ की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय पायलट से पूछताछ की और वह हीरो बनकर उभरे। पाकिस्तान वायुसेना भी उनसे पूछताछ कर रही थी लेकिन वह ज्यादातर समय पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहे। 

अधिकारी ने बताया कि इजेक्शन (विमान से कूदने) के बाद शुरुआती घंटों में उनका कोई प्राथमिक उपचार नहीं किया गया। इसके बावजूद उन्हें खड़ा रखा गया, 'तेज आवाज में संगीत सुनाया गया ताकि उन्हें असहज किया जा सके। उनके सिर को पानी में डुबोया गया और यहां तक कि उनकी पिटाई भी की गई। पाकिस्तान ने भारतीय तैनाती को लेकर उनसे जानकारी निकालने की कोशिश की थी।' 


इससे पहले 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमबमपति नचिकेता को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने उनके मिग-27 लड़ाकू विमान पर मिसाइल मारकर उसे नीचे गिरा दिया था। आठ दिनों बाद उन्हें भारत को लौटाया गया। इससे पहले उन्हें काफी तरह की यातनाएं दी गई थीं। उनसे जानकारी निकलवाने के लिए उनके पैरों के पास गोलियां मारी गई थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed