फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani meme Mudasir Se Dosti Khatm sold in 38 lakh rupees

सोशल मीडिया: पाकिस्तानी मीम 'मुदासिर से दोस्ती खत्म' 38 लाख रुपये में बिका 

Tue, 03 Aug 2021 08:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 08:23 AM IST
सार

  • लंदन के एक स्टार्टअप 20 इथीरियम (करीब 51.7 हजार डॉलर) क्रिप्टो करेंसी में खरीदा
  • 2015 में वायरल यह मीम आसिफ रजा राणा ने फोटोशॉप से बनाकर फेसबुक पर किया था पोस्ट 

विज्ञापन
Pakistani meme Mudasir Se Dosti Khatm sold in 38 lakh rupees
मीम- मुदासिर से दोस्ती खत्म - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और पाकिस्तान के लोगों को लेकर वैसे तो कई मजाकिया मीम और वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब इसका फायदा भी उन्हें मिलने लगा है। कुछ वर्ष पूर्व वायरल 'मुदासिर से दोस्ती खत्म' का संदेश देता मीम करीब 38 लाख रुपपे में नॉन फंजिबल टोकन (एनएफटी) के रूप में इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन


लंदन के एक स्टार्टअप ने एनएफटी के तौर पर 20 इथीरियम में खरीदा 
इसकी कीमत लंदन के एक स्टार्टअप 20 इथीरियम क्रिप्टो करेंसी में चुकाई, जिसका मौजूदा मूल्य करीब 51.7 हजार डॉलर है। 2015 में वायरल यह मीम गुजरांवाला के आसिफ रजा राणा नामक व्यक्ति ने फोटोशॉप से बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था। कैप्शन में राणा ने बताया कि उन्होंने मुदासिर से दोस्ती खत्म कर ली है।
विज्ञापन


अब सलमान उनके बेस्ट फ्रेंड हैं। तीनों की फोटो पोस्ट की, लेकिन मुदासिर के फोटो पर हरा क्रॉस लगाकर चेताया कि जो लोग इन्हें उन्हें 'एटीट्यूड' दिखाते हैं, उन्हें वे पांव के नीचे रखते हैं। इसका भले ही दक्षिण एशिया सहित दुनिया के कई हिस्सों में खूब मजाक बना, लेकिन अब स्टार्टअप आल्टर का दावा है कि इसे बनाने वालों की जिंदगी बदलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसे खरीद कर एनएफटी के तौर पर ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा है। वहीं राणा ने बताया कि मुदासिर आज भी उनके दोस्त हैं। वे अक्सर मिलते हैं। मीम के बिकने पर उन्होंने नीलामी में बोली लगाने वालों को शुक्रिया कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed