फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani marines abducted 36 fishermen from Gujarat

पाक ने फिर की नापाक हरकत, अगवा किए 36 भारतीय मछुआरे

Wed, 14 Sep 2016 09:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistani marines abducted 36 fishermen from Gujarat
मछुआरे - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय मछुआरों को अगवा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अगवा किए गए मछुआरों की संख्या 36 के करीब है। अगवा किए जाने के समय यह मछुआरे 6 नावों पर सवार थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान की  पाकिस्तान मरीन सिक्यॉरिटी एजेंसी ने मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास से अगवा किया है,जहां वह मछली पकड़ने गए थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जिन मछुआरों को अगवा किया गया है,उनकी सभी छह नावें पोरबंदर में रजिस्टर्ड हैं। 

आठ सितंबर को भी किया था अरेस्ट

Pakistani marines abducted 36 fishermen from Gujarat
मछुआरे - फोटो : pti

मछुआरों की एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत मोदी के अनुसार सभी मछुआरे भारतीय हैं और इनकी नाव पोरबंदर में पंजीकृत हैं। हालांकि मछुआरों के निवास स्थानों की पहचान अभी की जा रही है।

गौरतलब है कि मछली पकड़ने के सीजन की 16 अगस्त को शुरूआत होने के बाद इस प्रकार की घटना दूसरी बार हुई है। इससे पूर्व आठ सितंबर को भी पाकिस्तानी मरीन्‍स ने एक नाव पर सवार छह मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।

वो मछुआरे जूनागढ़ के मंगरोल से थे। वहीं जनवरी 2016 से अबतक करीब 255 मछुआरों को पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के करीब से पकड़ा है। इन मछुआरों में अधिकतर गुजरात के तटीय इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed