{"_id":"57f8055e4f1c1b6a5326fd74","slug":"pakistani-bride-will-come-india-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी दुल्हन का भारत में दुल्हा कर रहा है इंतजार, विदेश मंत्री ने दिया वीजा का आश्वासन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी दुल्हन का भारत में दुल्हा कर रहा है इंतजार, विदेश मंत्री ने दिया वीजा का आश्वासन
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भरे माहौल में कराची की दुल्हन व परिजनों को वीजा मिल जाएगा। ये आश्वासन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर दिया है। अब लड़की वाले राजस्थान में आकर शादी कर सकेंगे। ये मामला जोधपुर में ऑटो पार्ट के व्यवसायी के पुत्र नरेश टेवानी और कराची में डॉक्टर की बेटी प्रिया की शादी का है।
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से दुल्हन आनी है। सीमा पर तनाव के चलते दुल्हन और उसके परिजनों पर वीजा का संकट मंडरा रहा है। शादी अगले महीने सात तारीख को जोधपुर में ही करने की बात तय हुई है। लड़की वालों के पंद्रह रिश्तेदारों ने तीन माह पूर्व भारतीय दूतावास में वीजा के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
वीजा मिलने में डेढ़ महीना तक लगता है, लेकिन वीजा ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। शादी तय समय पर होगी या नहीं इसकी चिंता दोनों परिवारों को सता रही है। ये मामला जब विदेश मंत्री के सामने आया तो उन्होंने ट्विीट किया कि चिंता नहीं करें, हम वीजा दिलवा देंगे। इस ट्वीट के बाद दोनों परिवारों के चेहरे खिल उठे और शादी की तैयारियां भी तेज कर दीं।
विज्ञापन