फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan worried by the prediction of an Indian astrologer

भारतीय ज्योतिषी ने उड़ाया पाकिस्तान का चैन, ISI ने जारी किया सर्कुलर

Sat, 04 Nov 2017 09:17 PM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Pakistan worried by the prediction of an Indian astrologer

एक भारतीय ज्योतिषी द्वारा छठी इंद्रिय से की गई भविष्यवाणी का भारत पर तो कोई असर नहीं पड़ा लेकिन पाकिस्तान का चैन उड़ गया है। इसके लिए पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बाकायदा एक सर्कुलर जारी किया, जो भूकंप पुनर्निर्माण व पुनर्वास प्राधिकरण को भी मिला। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाक में यह सर्कुलर ट्विटर पर ट्रैंड कर गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, भारत के बाबू कलायिल नामक किसी व्यक्ति ने अपनी छठी इंद्रिय से पता लगाकर दिसंबर में हिंद महासागर के भीतर भूकंप व सुनामी की भविष्यवाणी की है और इस बाबत पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


उसने कहा कि सुनामी की चपेट में भारत और पाकिस्तान समेत सात देश प्रभावित होंगे। इसे लेकर पाकिस्तान का चैन उड़ गया। आईएसआई के सर्कुलर में 6 नवंबर को मुल्क की सुनामी व भूकंप से सुरक्षा को लेकर एक बैठक भी बुलाई है। सर्कुलर के बाद प्राधिकरण ने मौसम विभाग को भी इससे अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में चल रही इस गतिविधि का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत रहे हुसैन हक्कानी ने इस सर्कुलर को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

हुसैन हक्कानी ने ट्वीट किया कि पता नहीं क्यों, आईएसआई हिंद महासागर में भूकंप की भविष्यवाणी पर पता नहीं इतनी चिंतित है। जबकि इसका न तो पाक में कोई भूगर्भीय सर्वेक्षण हुआ है और न कोई वैज्ञानिक चेतावनी जारी हुई है।



एक ज्योतिषी द्वारा बिना किसी वैज्ञानिक आधार के उसकी छठी इंद्रिय से पीएम को लिखी चिट्ठी पर भारत में किसी ने ध्यान तक नहीं दिया, लेकिन पाकिस्तान में हलचल पैदा हो गई है। 

ट्विटर पर हुसैन हक्कानी की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भी ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद आईएसआई के सर्कुलर जारी करने की काफी चर्चा हो रही है। पाक मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. गुलाम रसूल ने बीबीसी उर्दू से कहा कि आईएसआई के सर्कुलर के बाद हम चौकन्ने हो गए हैं।

इस भविष्यवाणी का भले ही कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है लेकिन हमने भूकंप पुनर्निर्माण व पुनर्वास प्राधिकरण के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है। डॉ. रसूल ने यह भी कहा कि वैज्ञानिकों के पास भी भूकंप या सुनामी की भविष्यवाणी के लिए कोई तकनीक नहीं है।

ट्विटर पर पाक यूजरों ने आईएसआई की बखिया उधेड़ी

Pakistan worried by the prediction of an Indian astrologer
पाकिस्तान में आईएसआई द्वारा जारी सर्कुलर को लेकर ट्विटर पर पाक यूजर उसकी बखिया उधेड़ने में जुट गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि आईएसआई को भूकंप का तो पता है लेकिन ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद में होने का पता नहीं था कितने मासूम हैं ना ये लोग।



एक अन्य यूजर जार्निश कबीर ने ट्वीट किया कि आईएसआई फर्जी खबरों पर चल रही है जो उसे खत्म करके रख देंगे।


एक अन्य यूजर अस्सलाम गामुक ने लिखा कि आईएसआई इस दुनिया की सबसे बड़ी जासूसी एजेंसी है जिसने यह तक पता लगा लिया कि भूकंप कब आएगा।



कौन है बाबू कलायिल, नहीं जानते
पाकिस्तान में भारतीय ज्योतिषी बाबू कलायिल को लेकर भी चर्चाएं हैं, लेकिन ये बाबू कौन है? कहां रहता है? इस बारे में फिलहाल किसी को कोई खबर नहीं है।

उसने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है, इस बारे में भी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के पास यह पत्र कैसे लीक हो गया, और उसके आधार पर आईएसआई किस तरह हरकत में आ गई, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। लेकिन ट्विटर पर कुछेक उर्दू पत्रकारों ने जरूर कहा है कि बाबू गुजरात में कोई बड़े ज्योतिषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed