फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan wants to finish baloch from the earth

बलोचों को धरती से खत्म करना चाहता है पाक : नायला कादरी

Wed, 02 Nov 2016 03:30 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 02 Nov 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
pakistan wants to finish baloch from the earth
- फोटो : Getty images

बलूचिस्तान की आजादी के लिए भारत में जनसमर्थन जुटाने की मुहिम पर निकलीं बलोच नेता नायला कादरी का कहना है कि पाकिस्तान बलूचों को धरती से खत्म करना चाहता है। पाकिस्तानी सरकार ने सेना को बलोचों को मारने का लाइसेंस दे रखा है पाकिस्तानी सेना बलोचों का नरसंहार कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि बलूचिस्तान की आजादी भारत के हित में है इसलिए इसे पूरा समर्थन दे। नायला ने कहा कि भाईदूज पर मैं यही मांगने आई हूं। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट पाकिस्तान जाकर दीवाली मनाती हैं जबकि पाक भारत के सैनिकों पर गोली बरसा रहा है। नायला ने कहा कि जब पाकिस्तान में कोई त्योहार मनाया जाता है तो बलोच काले कपड़े पहनकर विरोध जताते हैं।
विज्ञापन


अप्रैल से भारत में जनसमर्थन जुटा रही वर्ल्ड बलोच वुमन फोरम की अध्यक्ष नायला कादरी दूसरी बार भारत आई हैं। मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत की पूर्व सरकारों से हमें निराशा मिली। उन्होंने बलूचिस्तान का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। बलोच नेता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद बोस और सरदार भगत सिंह की तरह बलोच नेशनल आर्मी पाकिस्तान से आजादी की जंग लड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के दखल के बाद बढ़ा अत्याचार

pakistan wants to finish baloch from the earth

पाकिस्तानी सेना रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रही है। प्रतिदिन सौ लोगों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया रेडियो के माध्यम से बलोचों की आवाज भारत को सुनाई दे रही है लेकिन भारत की आवाज बलोच जनता तक पहुंचनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए सरकार से अभी तक न सीधे मांग हुई है और न ही कोई जवाब मिला है।

नायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान में चीन की घुसपैठ के बाद बलोचों पर अत्याचार और बढ़ गया है। यदि पाकिस्तान को चीन और अमेरिका का समर्थन न मिले तो एक दिन में बलूच से पाक का दखल खत्म हो जाएगा। 

वीजा नीति में बदलाव करे भारत
नायला कादरी ने भारत सरकार से बलोच नागरिकों के लिए वीजा नियम में बदलाव की मांग की। हमारे लिए पाकिस्तान बड़ा मनहूस शब्द है। हमें पाकिस्तान की पहचान की कोई जरूरत नहीं है। बलूचिस्तान हमारा देश है इसलिए हमें अलग से मान्यता दें और बलोच नागरिकों के वीजा आवेदन के प्रारूप में बदलाव करें। 

पिछली भारतीय सरकारों ने हमें निराश किया: बलोच नेता

pakistan wants to finish baloch from the earth

एजेंसी। एक शीर्ष बलोच नेता ने मंगलवार को कहा कि पिछली भारतीय सरकारों ने पाकिस्तान से आजाद होने की लड़ाई लड़ रहे हमारी जनता को निराश किया। वर्ल्ड बलोच फोरम की प्रेसिडेंट नायला कादरी बलोच ने कहा, हम पहले की भारतीय सरकारों से निराश थे लेकिन मैं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे आजादी के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी। 

कादरी ने मुंबई प्रेस क्लब में कहा, ‘हम संघर्ष के सभी रूपों जिसमें सशस्त्र संघर्ष भी शामिल का प्रयोग कर रहे हैं।’ उन्होंने पाकिस्तान पर बलोच लोगों के खिलाफ रसायनिक हथियारों का प्रयोग, महिलाओं और बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया।

कादरी ने कहा कि चीन के बलूचिस्तान में प्रवेश (क्षेत्र में बनने वाली आधारभूत संरचना के लिए) के बाद अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तानी नहीं है, हम यह जानते हैं। कादरी ने पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए मिले पैसों का प्रयोग आतंकियों को पालने के लिए प्रयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed