फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan tried to attack our military installations : MEA

पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की : विदेश मंत्रालय

Wed, 27 Feb 2019 03:53 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan tried to attack our military installations : MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार और एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर - फोटो : PTI

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को भारत द्वारा नेस्तनाबूद किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए आज अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया, लेकिन उसके प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। हालांकि इस अभियान में एक भारतीय पायलट ‘लापता’ हो गया।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एअर वाइस मार्शल आरजीके कपूर के साथ एक अत्यंत संक्षिप्त बयान में यह भी कहा कि भारतीय पायलट को पकड़ लेने के पाकिस्तान के दावे की पड़ताल की जा रही है। यह घटनाक्रम भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को निशाना बनाए जाने के एक दिन बाद हुआ है। 
विज्ञापन




कुमार ने कहा, ‘इस आतंक रोधी अभियान के खिलाफ पाकिस्तान ने आज सुबह भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अपनी वायुसेना का इस्तेमाल किया। हमारी उच्च स्तर की तैयारी और सतर्कता की वजह से पाकिस्तान के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना के विमान दिखते ही भारतीय वायुसेना ने त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा, ‘हवा में हुई उस झड़प में भारतीय वायुसेना के मिग 21 बाइसन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया। जमीनी बलों ने पाकिस्तानी विमान को आसमान से पाकिस्तान की ओर गिरते देखा।’ उन्होंने कहा, ‘इस भिड़ंत में दुर्भाग्य से हमने एक मिग 21 को खो दिया। कार्रवाई में पायलट लापता है। हम तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं।’

इसके बाद केंद्र सरकार ने भारत में पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को समन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed