फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan three brothers were given citizenship of India

पाकिस्तान के तीन भाइयों को मिली भारत की नागरिकता

Wed, 20 Jun 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Wed, 20 Jun 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Pakistan three brothers were given citizenship of India

पाकिस्तान में जन्मे लेकिन 2004 से तेलंगाना के निजामाबाद जिले में रह रहे तीन भाइयों को भारत की नागरिकता दी गई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सनान, मोहम्मद रूमान और मोहम्मद सैफ को निजामाबाद राजस्व मंडलीय अधिकारी ने उनकी मां की मौजूदगी में उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया। तीनों भाइयों की उम्र 20 से 27 साल के बीच है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया उनकी मां निजामाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने 1988 में अपने दूर के रिश्तेदार और पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और पाकिस्तान चली गई थीं। अधिकारी के मुताबिक, 2004 में दंपति का तलाक हो गया और उसी साल महिला निजामाबाद लौट आईं। तब से ही उनके बच्चे लंबी अवधि के वीजा पर उनके साथ रह रहे हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक, कोई भी विदेशी नागरिक देश में सात साल रहने के बाद भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। महिला ने 2016 में अपने तीन बच्चों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद उनकी फाइल को राज्य सरकार को भेजा गया था जिसने इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया। केंद्र ने हाल में उनके आवेदन को मंजूरी दे दी और उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों को कल नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed