{"_id":"64e9a4e5f4707543d303da84","slug":"pakistan-spy-arrested-in-kolkata-sensitive-documents-seized-latest-news-update-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Spy Arrested: बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistani Spy Arrested: बंगाल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज जब्त
Sat, 26 Aug 2023 12:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:38 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया। बिहार के रहने वाले कथित पाकिस्तानी जासूस के पास से संवेदनशील दस्तावेज जब्त भी किए गए। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को हावड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उसे देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल पाया गया। घंटों पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऑनलाइन चैट के रूप में गुप्त जानकारी मिली थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह खुफिया जानकारी उसने पाकिस्तान के एक संदिग्ध खुफिया एजेंट को भेजी थीं। कोलकाता में एक कूरियर सेवा कंपनी में काम करने वाला आरोपी पहले दिल्ली में रहता था। उस व्यक्ति को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन