{"_id":"59f0075c4f1c1bcf538b8e2f","slug":"pakistan-says-kashmir-issue-cannot-solve-without-third-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान बोला- हमारे बिना सफल नहीं होगी कश्मीर पर बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान बोला- हमारे बिना सफल नहीं होगी कश्मीर पर बातचीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में लगभग तीस साल से चल रही अस्थिरता को खत्म करने के लिए बीजेपी सरकार भी यूपीए की तरह बातचीत का रास्ता अपनाना चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान को आपत्ति है। उसका कहना है कि जबतक 'तीसरी पार्टी' को साथ बैठाकर बात नहीं की जाएगी तबतक कुछ ठीक नहीं होगा। यहां पाकिस्तान खुद को तीसरी पार्टी बता रहा है।
विज्ञापन
भारत द्वारा कश्मीर के सभी पक्षों से बातचीत के लिए पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को चुना गया है। इस खबर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत के लिए चुने गए मापदंड ठीक नहीं हैं और अगर किसी बातचीत को सफल बनाना है तो सभी मुख्य पार्टियों से बातचीत होनी चाहिए जिसमें भारत, पाकिस्तान और कश्मीरी लोग तीनों शामिल हों।
विज्ञापन
अगले हफ्ते कश्मीर जाकर तय करूंगा किससे बात करें: पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि हुर्रियत नेताओं को शामिल किए बिना इस बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, उन्होंने भारत पर जम्मू कश्मीर में आतंक फैलने का आरोप भी लगाया।
वहीं अपने वार्ताकार नियुक्त किए जाने पर दिनेश्वर शर्मा ने कहा था कि वह अगले हफ्ते कश्मीर जाएंगे और तय करेंगे कि किन-किन पक्षों से बात करनी है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात जानने के बाद ही वह वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।