फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan said kashmir remains core issue

विदेश सचिव वार्ता: पाकिस्तान ने कश्मीर और भारत ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा

Tue, 26 Apr 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
pakistan said kashmir remains core issue
विदेश सचिव वार्ता में उठे कई अहम मुद्दे - फोटो : ANI

भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई। पठानकोट हमला इस वार्ता का एक अहम मुद्दा था।

विज्ञापन


इस बातचीत में भी पाकिस्तान ने कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान के विदेश सचिव अहमद चौधरी ने कहा कि कश्मीर के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए कश्मीर मुद्दे का उचित समाधान करने की जरूरत है।
विज्ञापन


भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी समूहों की गतिविधियों को नकार नहीं सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस बात को भी नहीं नकार सकता है कि आतंकवाद की वजह से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर बुरा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट तक चली बातचीत

pakistan said kashmir remains core issue
विदेश सचिव वार्ता - फोटो : ANI

भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर और पाकिस्तानी विदेश सचिव अहमद चौधरी के बीच यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी तरफ से यह बात फिर से स्पष्ट कर दी गई है कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर एक अहम मुद्दा है और संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक जल्द से जल्द कश्मीर मुद्दे का हल निकाला जाना चाहिए।

पाकिस्तान ने इस बातचीत में समझौते एक्सप्रेस का भी मुद्दा उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बातचीत में पठानकोट आतंकी हमले की जांच और इस केस में एनआईए की टीम के द्वारा पाकिस्तान का संभावित दौरा करने को लेकर भी बात की गई।

पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी मुख्य रूप से हार्ट ऑफ एशिया के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए एक दिन के दौरे पर दिल्ली आए हैं। इस बातचीत में रॉ ऑफिसर कुलभूषण जादव के पकड़े जाने का मुद्दा भी उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed