{"_id":"61d6e7b3b3f1e30af75a76ca","slug":"pakistan-s-pm-has-been-exposed-as-corrupt-and-dishonest-con-man-nawaz-sharif-on-pti-s-foreign-funding-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: नवाज शरीफ का पीएम इमरान पर तंज, कहा- मिस्टर क्लीन का भ्रष्ट और बेईमान चेहरा उजागर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान: नवाज शरीफ का पीएम इमरान पर तंज, कहा- मिस्टर क्लीन का भ्रष्ट और बेईमान चेहरा उजागर
Thu, 06 Jan 2022 06:29 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:29 PM IST
सार
नवाज शरीफ ने पाक पीएम इमरान खान पर हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, आखिर में 'मिस्टर क्लीन' एक भ्रष्ट और बेईमान राजनीतिक ठग के रूप में बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन
इमरान खान और नवाज शरीफ
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की विदेशी फंडिंग में मिली धोखाधड़ी के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करते हुए कहा कि वह भ्रष्ट और बेईमान राजनीतिक चोर के रूप में उजागर हुए हैं। चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री खान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने विदेशी नागरिकों, फर्मों से प्राप्त धन को बहुत कम बताया और अपने बैंक खातों को भी छुपाया।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ दल ने वित्त वर्ष 2009-10 और वित्त वर्ष 2012-13 के बीच चार साल की अवधि में 312 मिलियन पाकिस्तानी रुपये की राशि कम बताई है। वर्ष वार विवरण से पता चलता है कि 145 मिलियन रुपये से अधिक की राशि अकेले वित्तीय वर्ष 2012-13 में कम बताई गई थी।
विज्ञापन
मिस्टर क्लीन भ्रष्ट और बेईमान
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सर्वोच्च नेता और प्रमुख नवाज शरीफ ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, आखिर में 'मिस्टर क्लीन' एक भ्रष्ट और बेईमान राजनीतिक ठग के रूप में बेनकाब हो गया है। और दूसरा बेईमान आदमी (पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार) जिसने इमरान को सादिक और अमीन (ईमानदार) घोषित किया था, मुझे मेरे पद से हटाने के लिए पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर चुका है। दैवीय न्याय हो चुका है, अह केवल कानूनी न्याया देखा और किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
शरीफ ने कहा कि ईसीपी की रिपोर्ट ने अब केवल प्रधानमंत्री खान और पीटीआई का पर्दाफाश किया है, लेकिन क्या होगा जब उन्हें नाम बताना होगा कि उन्होंने किससे पैसा लिया और कहां खर्च किया। आपने (इमरान) न केवल वित्तीय धोखाधड़ी की है बल्कि सादिक और अमीन की उपाधि का भी अपमान किया है।
उनके छोटे भाई और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने कहा, अब यह स्पष्ट हो गया है कि पीटीआई पिछले सात साल से विदेशी फंडिंग के मामले से क्यों भाग रही है। सत्य का लोगों को बेनकाब करने का एक अजीब तरीका है। स्क्रूटनी कमेटी रिपोर्ट आईके (इमरान खान) पर एक बहुत बड़ा अभियोग है। सादिक और अमीन (ईमानदारी) का मुखौटा टुकड़े-टुकड़े हो गया है।