{"_id":"5984e5024f1c1b1f3f8b4771","slug":"pakistan-s-moral-and-diplomatic-support-to-kashmiris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने कश्मीरियों को ‘नैतिक, राजनयिक समर्थन’ का फिर अलापा बेसुरा राग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक ने कश्मीरियों को ‘नैतिक, राजनयिक समर्थन’ का फिर अलापा बेसुरा राग
एजेंसी,इस्लामाबाद
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
Abbasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीरियों को ‘नैतिक और राजनयिक समर्थन’ का बेसुरा राग अलापा है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की पहली बैठक में ‘कश्मीर निवासियों की आत्मनिर्णय की लड़ाई’ को देश के ‘नैतिक एवं राजनयिक समर्थन’ का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री अब्बासी ने बैठक के दौरान भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा शुरू की गई ‘प्रगति एवं लोकतंत्र’ की यात्रा को जारी रखने का वादा किया।
विज्ञापन
अब्बास ने 32 बिंदुओं वाला एक एजेंडा पेश किया जिसे कैबिनेट ने पूर्ण रूप से मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे, बिजली की कटौती से बचने के लिए ऊर्जा ढांचागत विकास, आर्थिक पुनरुद्धार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई समेत सभी परियोजनाओं पर जोरशोर से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
अब्बासी ने आगामी 10 महीनों में 10 साल की विकास योजनाएं पूरा करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने सरकारी विभागों में दक्षता बढ़ाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया।