पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल : जितेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि पाकिस्तान, भारत के जम्मू कश्मीर में चरमपंथ को उकसा रहा है।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के झूठ की पोल खुल चुकी है क्योंकि जो चरमपंथी पकड़े गए हैं उन्होंने कबूल किया है कि उन्हें पाकिस्तान का समर्थन हासिल है और पाकिस्तान की आईएसआई उन्हें भारत भेज रही है।
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सेना ने कहा था कि कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सीमा के पास मुठभेड़ में चार चरमपंथियों की मौत हो गई है और एक चरपमपंथी को पकड़ा गया है।
बुरहान वानी की मौत के बाद हो रहा हिंसक प्रदर्शन
भारत प्रशासित कश्मीर में हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
पाकिस्तान ने बुरहान वानी की मौत के बाद भारत प्रशासित कश्मीर के हालात को लेकर काला दिवस मनाया था।
भारत ने पाकिस्तान पर भारत के अंदरूनी मामले में दखल देने और कश्मीर में हिंसा और चरमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।