फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan's hero-heroine should beat from shoes

पाक कलाकारों को जूते मारकर भगा देना चाहिए : संगीत सोम

Tue, 27 Sep 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा (मेरठ) Updated Tue, 27 Sep 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
pakistan's hero-heroine should beat from shoes
- फोटो : getty

उड़ी अटैक से आक्रोशित सरधना विधायक संगीत सोम ने रविवार को ग्राम कैली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान के साथ नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पाकिस्तान के जितने भी हीरो-हीरोइन भारत में काम कर रहे हैं उन्हें जूते मारकर भगा देना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार को भी जमकर कोसा। कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में 450 दंगे कराए हैं। यहां भाजपा की सरकार बनने पर गुंडों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


गांव कैली स्थित प्रेम वाटिका में भाजपा विधायक संगीत सोम का स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम ने पं. दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके पश्चात उन्होंने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि कश्मीर नहीं हम लाहौर पर नजर लगाए हैं। भारत में जितने भी पाकिस्तान के हीरो-हीरोइन काम कर रहे हैं उन्हें यहां से जूते मारकर भगा देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायक का अर्थ जमीनों पर कब्जा करना, दंगे कराना अथवा जनता का शोषण करना नहीं है। उन्हें जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। सोम ने कहा कि वे गोरक्षा, मां-बेटी और अपनों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की फसलों और निर्धन कन्याओं के लिए बीमा योजना चलाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार इन्हें लागू नहीं होने दे रही है। प्रदेश सरकार ने साढे़ चार साल के कार्यकाल में 450 दंगे कराये हैं। कवाल कांड के दौरान उन्होंने कर्तव्य पालन करने का प्रयास किया तो इससे बौखलाई प्रदेश सरकार ने उन्हें आतंकवादी बना दिया। उन्हें 58 दिन के लिए जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया बल्कि 50 रुपये बाद में देने का वायदा करके घटा दिया। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया। जिससे वे आत्महत्या को मजबूर हैं। 

छह हजार करोड़ प्रदेश सरकार हज्म कर गई

pakistan's hero-heroine should beat from shoes
संगीत सोम

केंद्र ने गन्ना किसानों के लिए छह हजार करोड़ दिए परंतु प्रदेश सरकार उन्हें हज्म कर गई। इतना ही नहीं, मिलों से मिलकर बकाया भुगतान भी रुकवा दिया। विधायक ने कहा कि प्रदेश में बंटवारे को लेकर यादव परिवार में रार है। वे सभी अलग-अलग सूबे का मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं। वहीं, भारत माता को डायन कहने वाले कैबिनेट मंत्री आजम खां प्रधानमंत्री का ख्वाब संजोए हैं। हालांकि वह चपरासी बनने लायक भी नहीं हैं। प्रदेश सरकार को बेरोजगारी नहीं दिख रही है। 

प्रदेश में 4500 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई, लेकिन 3800 लोग केवल दो जिलों के ही भर्ती कर लिये। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए हजारों परिवारों को बेघर कर दिया। वहां पढ़ाई नहीं आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं। यहां युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, कुलदीप त्यागी, ओमवीर सिंह, सुधीर त्यागी, राजेश्वर छतरी, फिरेराम वर्मा, ग्राम प्रधान अमित त्यागी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवरसैन त्यागी ने की और संचालन दिनेश त्यागी पांची ने किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed