फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan registered protest at south block claiming its diplomats were harassed by authorities

भारत-पाक के राजनयिकों ने लगाया एक-दूसरे पर उत्पीड़न का आरोप, रिश्ते सुधरने की गुंजाइश कम

Sat, 16 Jun 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan registered protest at south block claiming its diplomats were harassed by authorities
भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के राजनयिकों के पिछले काफी समय से राजनयिक विवाद चल रहा था। जो काफी बातचीत और वरिष्ठों के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ था। लेकिन पाकिस्तान द्वारा मौखिक संदेश भेजकर शिकायत किए जाने के बाद फिर से यह विवाद पैदा हो गया है। दोनों देशों के बीच राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर 1992 कोड ऑफ कंडक्ट (सीओसी) के तहत एक समझौता हुआ था। मगर यह कारगर साबित होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


एक तरफ पाकिस्तान जहां भारत पर अपने राजनयिकों को परेशान करने का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वह भारतीय अधिकारियों को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने इस महीने में तीसरी बार विदेश मंत्रालय के पास आधिकारिक तौर लिखित संदेश के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया है। उसका दावा है कि भारतीय अधिकारी उसके राजनयिकों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


बदले की कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय एयर एडवाइजर को 10 जून को इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था क्योंकि उनके पास पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा दिया गया आईडी कार्ड नहीं था। इसपर विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके कार्ड को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने रिन्यू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले पड़ोसी देश ने आरोप लगाया था कि भारत में मौजूद उसके एयर एडवाइजर जब वसंत कुंज के डीएलएफ मॉल गए थे तो वहां उनकी गाड़ी को तोड़ दिया गया था। मार्च 30 को ही दोनों देशों ने महीनेभर चले राजनयिक उत्पीड़न के मामले को बातचीत के बाद सुलझा लिया था। उसके बाद से यह पहला मौका है जब इसकी शिकायत हुई है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को दो टूक कह दिया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed