फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan refuses to open airspace for PM Narendra modi India says soon to realize stupidity

एयरस्पेस खोलने से इनकार पर भारत ने कहा- पाक को जल्दी ही मूर्खता का एहसास होगा

Fri, 20 Sep 2019 10:47 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 10:47 AM IST
सार

  • पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खोलने से इनकार किया 
  • विदेश सचिव ने कहा- जल्द ही पाकिस्तान को अपनी मूर्खता का एहसास होगा

विज्ञापन
Pakistan refuses to open airspace for PM Narendra modi India says soon to realize stupidity
Narendra Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे और संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को अमेरिका जा रहे हैं। भारत ने प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर पाकिस्तान से एयरस्पेस खोलने का आग्रह किया था। लेकिन, पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस खोलने से इनकार कर दिया है। इस पर भारत ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को अपनी मूर्खता का अंदाजा होगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने इनकार करने की वजह भारत द्वारा कश्मीर पर उठाए गए कदम को बताया था। इससे पहले पाक ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को भी अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी थी। इस कायरता भरे कदम पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सात सितंबर को बयान दिया था कि कश्मीर के मौजूदा हालात पर नजर बनाते हुए हमने अपने एयरस्पेस को बंद करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा एयरस्पेस बंद किए जाने पर विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जहां एक देश किसी अन्य देश की सरकार के प्रमुख को अपने रास्ते से जाने देने से इनकार करता है। हमनें अपना रुख साफ कर दिया है। हम उम्मीद करते हैं कि उन्हें जल्द ही अपनी मूर्खता का एहसास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विदेश सचिव से यह पूछा गया कि क्या भारत अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन जैसे वैश्विक मंच पर इस मुद्दे को उठाएगा। इस सवाल पर गोखले ने जवाब दिया कि जहां तक किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगठन में जाने का सवाल है, हम उस पर विचार करेंगे। हमारा अभी तक ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन अगर वे आईसीएओ के नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो हो सकता है कि हम इस बात पर विचार करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed