{"_id":"5e498d0c8ebc3ee5ed1e9412","slug":"pakistan-provides-money-to-terrorists-through-loc-cross-trade-nia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के लिए एलओसी पार व्यापार के जरिए पैसा मुहैया कराता है पाकिस्तान : एनआईए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकियों के लिए एलओसी पार व्यापार के जरिए पैसा मुहैया कराता है पाकिस्तान : एनआईए
Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Border Fencing
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए होने वाले सीमा पार व्यापार का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों के लिए पैसा मुहैया कराने में करता है। इसका खुलासा एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तनवीर अहमद वानी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पूछताछ में किया। वानी को निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वानी पर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू को पैसा देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे एनआईए दो दिन की रिमांड पर लेकर जम्मू आई थी। इस महीने की शुरुआत में एनआईए ने दविंदर सिंह के त्राल स्थित आवास पर छापा मारा था। दविंदर को पिछले महीने दो आतंकियों के साथ राज्य से बाहर जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन