फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan police identify TTP terrorists involved in Karachi police chief office attack Latest News Update

Pakistan: कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला करने वालों की पहचान हुई, एक महीने पहले इलाके की रेकी की थी

Sun, 19 Feb 2023 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Feb 2023 06:14 PM IST
सार

घंटों चली मुठभेड़ में टीटीपी के तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मियों सहित चार अन्य लोगों की भी जान गई थी। पुलिस के मुताबिक, आतंकी जाला नूर और किफायतुल्ला की पहचान उत्तरी वजीरिस्तान के लक्की मरवात जिला निवासी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Pakistan police identify TTP terrorists involved in Karachi police chief office attack Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency

विस्तार

कराची के पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर भारी हथियारों के साथ हमला करने वाले पाकिस्तान तालिबान के आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। हमले में शामिल आतंकी पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के दो जिलों के रहने वाले थे। इससे पहले शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने कराची स्थित पुलिस प्रमुख के पांच मंजिला कार्यालय पर हमला कर दिया था। प्रतिबंधित टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खुरसानी ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन


मुठभेड़ में टीटीपी के तीन आतंकी मारे गए थे
घंटों चली मुठभेड़ में टीटीपी के तीन आतंकी मारे गए थे। इस दौरान तीन सुरक्षाकर्मियों सहित चार अन्य लोगों की भी जान गई थी। पुलिस के मुताबिक, आतंकी जाला नूर और किफायतुल्ला की पहचान उत्तरी वजीरिस्तान के लक्की मरवात जिला निवासी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक को निशाना बनाना चाहते थे
पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों आतंकवादियों ने हमले से करीब एक महीने पहले इलाके की रेकी की थी। वे अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक को निशाना बनाना चाहते थे। पुलिस ने कथित आतंकी किफायतुल्ला के लक्की मरवात स्थित वांदा अमीर गांव के आवास पर छापेमारी की और परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आतंकी उम्र सिर्फ 20 साल
किफायतुल्ला की उम्र करीब 20 साल है। वह करीब पांच महीने पहले घर छोड़कर चला गया था और परिवार को उसकी जानकारी नहीं थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि किफायतुल्ला के पाकिस्तान में होने की जानकारी कराची धमाके के बाद हुई, जबकि वे उसके अफगानिस्तान में होने की उम्मीद कर रहे थे।


अफगानिस्तान आता-जाता था आतंकी
पुलिस सूत्रों की मानें तो किफायतुल्ला को आतंकवाद का प्रशिक्षण प्राप्त था और वह नियमित रूप से अफगानिस्तान आता-जाता रहता था। किफायत ने तालिबान की ओर से अफगानिस्तान में लड़ाई लड़ी और वह टीटीपी के टीपू गुट से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed