फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan PM Nawaz Sharif's UN speech: 10 key points

पाकिस्तानी पीएम ने यूएन में भारत के खिलाफ उगला 'जहर', पढ़ें 10 बड़ी बातें

Thu, 22 Sep 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Nawaz Sharif's UN speech: 10 key points
पाकिस्तानी पीएम - फोटो : Reuters
पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने भाषण में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। नवाज शरीफ का पूरा भाषण कश्मीर और आतंकी बुरहान वानी के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें....
विज्ञापन


1-  पाकिस्तान भारत के साथ हथियारों की रेस में नहीं उलझना चाहता।
परमाणु परीक्षण पर बैन के लिए द्विपक्षीय संधि पर वार्ता को पाकिस्तान तैयार है।

2- पाकिस्तान आतंकवाद का 'मुख्य पीड़ित' है। 
पाकिस्तान आतंकवाद का पीड़ित रहा है। यह आतंकवाद विदेशों से पोषित किया जा रहा है। पाकिस्तान विकास को अस्थिर की विदेशी ताकतों की कोशिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


3-पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है।
दक्षिण एशिया में टकरवा हमारा भाग्य नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान भारत से शांति चाहता है।

4-भारत-पाकिस्तान में शांति कश्मीर मुद्दे पर टिकी है।
कश्मीर विवाद के समाधान के बिना भारत और पाकिस्तान में शांति स्थापित नहीं हो सकती। हम इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं और लगातार वार्ता की पेशकश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


5- वार्ता में दोनों देशों का हित है।
भारत के साथ बातचीत से सिर्फ पाकिस्तान का ही हित नहीं होगा, बल्कि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। 

'कश्मीर में हो जनमत संग्रह'

Pakistan PM Nawaz Sharif's UN speech: 10 key points
पाकिस्तानी पीएम
6- पाकिस्तान कश्मीर की आवाज
पाकिस्तान ही कश्मीर की सच्ची आवाज है और कश्मीरियों की नई पीढ़ी भारत के अवैध कब्जे के खिलाफ लड़ रही है।

7-कश्मीर में हो जनमत संग्रह
बुरहान वानी की हत्या के बाद कश्मीर में आंदोलन शुरू हुए। कश्मीरियों के आंदोलनों को कुचला जा रहा है। भारतीय सुरक्षा बलों के हमलों 6000 लोग घायल हुए हैं और करीब 100 लोग मारे गए हैं। कश्मीर में सैनिकों को हटाकर जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

8- यूएन से की दखल देने की मांग
शरीफ ने कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र के दखल की मांग की।  उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को टीम भेजनी चाहिए, जो कश्मीर में भारत की ओर से हुए अत्याचारों को देखे। 

9- दुनिया ने अनदेखा किया
 अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दक्षिण एशिया में हिंसा को नजरअंदाज किया है।  

10- एनएसजी सदस्यता चाहिए
पाकिस्तान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का सदस्य होने की तमाम योग्यता रखता है। हमें इस समूह में प्रवेश मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed