{"_id":"64f5d64d8976c28f180c1793","slug":"pakistan-navy-helicopter-crashes-in-balochistan-three-navy-personnel-killed-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; तीन की मौत,तकनीकी खराबी हादसे की वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; तीन की मौत,तकनीकी खराबी हादसे की वजह
Mon, 04 Sep 2023 06:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नौसेना का हेलीकॉप्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये हादसा सोमवार को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के बंदरगाह शहर ग्वादर में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ। इस हादसे में दो अधिकारियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। नौसेना के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या बताया गया है। प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि संभावित तकनीकी खराबी के कारण प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, अंतरिम प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर ने इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृत अधिकारियों और नौसेना के नाविक की मौत पर दुख जताते हुए शोक संतप्त लोगों के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बीते साल सितंबर में बलूचिस्तान में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मेजर समेत छह पाकिस्तानी सेना अधिकारियों की मौत हो गई थी।
इसके अलावा 2022 में अगस्त माह में, XII कोर के एक शीर्ष कमांडर सहित छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूटने के बाद बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।