Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Minister Musadik Malik Praises PM Modi Proposal, Invites Him to Pakistan

पीएम के प्रस्ताव के मुरीद हुए मुसादिक: प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान आने का दिया न्योता; भारत आकर बदले सुर?

Sun, 22 Nov 2026 04:33 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Nov 2026 04:33 AM IST
सार

एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने पीएम मोदी के डिजिटल रिपॉजिटरी प्रस्ताव की सराहना की और उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया। कभी भारत को धमकी देने वाले मलिक के बदले रुख की चर्चा क्यों हो रही है?

विज्ञापन
Pakistan Minister Musadik Malik Praises PM Modi Proposal, Invites Him to Pakistan
मुसादिक मसूद मलिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिंधु जल के लिए कभी हाथ काटने की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक का बुद्ध की धरती भारत पर कदम रखते ही हृदय परिवर्तन हो गया। एससीओ के सभ्यतागत संवाद फोरम में हिस्सा लेने आए मलिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल रिपॉजिटरी प्रस्ताव के मुरीद हो गए। उन्होंने न सिर्फ इस प्रस्ताव का समर्थन किया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी समेत आयोजन में शिरकत करने वाले सभी नेताओं को पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन


सीमाओं में नहीं बांधी जा सकती संस्कृति
फोरम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मलिक ने कहा कि संस्कृति को देश की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। संस्कृति बिना वीजा पासपोर्ट सीमाओं से परे सफर करती है। मलिक ने एससीओ देशों के बीच सांस्कृतिक व संस्थागत ढांचा तैयार करने का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने ऐतिहासिक इमारतों व सांस्कृतिक धरोहरों पर जलवायु परिवर्तन का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन


इससे पहले मलिक ने शुक्रवार को आतंकियों को पनाह देने और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर पूछे गए सवालों को टाल दिया। हालांकि, उन्होंने यह माना कि भारत को आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक विरासतों को नुकसान पहुंचा रहा है जलवायु परिवर्तन 
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच में जलवायु परिवर्तन को सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण सांस्कृतिक महत्व के स्थल जोखिम में पड़ रहे हैं। 


पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक की पत्नी ने दिल्ली हाट का दौरा किया। शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस यात्रा व आवाजाही पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed