{"_id":"590c34de4f1c1b9b6544159c","slug":"pakistan-international-airlines-to-suspend-flights-to-mumbai-from-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाया पाकिस्तान, कराची-मुंबई हवाई यात्रा पर कल से ही लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बौखलाया पाकिस्तान, कराची-मुंबई हवाई यात्रा पर कल से ही लगाई रोक
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sun, 07 May 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई खटास का असर सामने दिखने लगा है। कराची से मुंबई आने वाली फ्लाइट्स की आवाजाही को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस कल यानि सोमवार से बंद कर रहा है। इससे पहले आवाजाही की रोक के लिए 15 मई की तारीख रखी गई थी, लेकिन पीआईए ने अपना फैसला बदल लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस रूट पर वीजा न मिलने की वजह से यात्रियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। यह फ्लाइट भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली इकलौती डायरेक्ट फ्लाइट है क्योंकि कोई भी भारतीय कंपनी पाकिस्तान में अपनी सेवाएं मुहैया नहीं कराती। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलांइस सप्ताह में 3 दिन कराची से मुंबई आती है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। उड़ी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। हाल ही पाकिस्तान सेना ने भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की थी, जिसके बाद एलओसी पर गर्मी बढ़ गई है। अपने सैनिकों के सिर कलम किए जाने पर भारत ने कहा कि वो 'सही समय और जगह' पर इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।
विज्ञापन