फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan High Commissioner wandered car on the question of mistreating Kulbhushan Jadhav family

लोकसभा में उठा जाधव के परिवार से बदसलूकी का मामला, सुषमा स्वराज कल देंगी बयान

Wed, 27 Dec 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan High Commissioner wandered car on the question of mistreating Kulbhushan Jadhav family

जाधव मामले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कल लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बयान देंगी। सुषमा ने कहा कि वह कल सदन में इस मामले पर बोलेंगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी लोकसभा में इस मामले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान द्वारा की गई बदसलूकी की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जाधव को वापस भारत लाना चाहिए। 

विज्ञापन


कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में हुई बदसलूकी के सवाल पर भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपने ड्राइवर से गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कह दिया। भारत में पाकिस्तान के हाईकमिश्नर सोहेल महमूद मीडिया के सवालों से बचते नजर आये।
विज्ञापन

 


आपको बता दें कि कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी जब उनसे मिलने पाकिस्तान गए तो उनके साथ बदसलूकी की गई थी। पाकिस्तान सरकार ने जाधव की पत्नी के जूते उतरवा लिए और मुलाकात के बाद भी जूते नहीं लौटाए थे।

जाधव के परिवार को मराठी में बात भी नहीं करने दी गई। उनके मंगल सूत्र, कंगन और बिंदी भी उतार ली गई। इस बात की भी आशंका जताई गई थी कि कुलभूषण पर पाकिस्तान ने दबाव बनाया है जिसकी वजह से वह ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पाये थे। 

पढ़ें: भारत की आपत्ति पर पाक का झूठ, कहा- जाधव की पत्नी की जूतियों में था संदिग्ध सामान


कुलभूषण जाधव की उनकी मां और पत्नी से मुलाकात के बाद मंगलवार को भी पाकिस्तान की मीडिया में यह मुद्दा छाया रहा। हालांकि निष्पक्षता का दावा करने वाले वहां के ज्यादातर अखबार, टीवी, वेबसाइट और मीडिया संस्थानों ने अपनी सरकार की ही भाषा बोली।
 
उन्हें न इस मुलाकात के दौरान में बीच रखी गई शीशे की दीवार में अमानवीयता दिखी और न दोनों महिलाओं के कपड़े बदलवाने पर कोई सवाल उठाया गया। पाकिस्तान मीडिया ने इस मुलाकात को अपने देश की शानदार डिप्लोमेसी का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed