फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan tests shoes of kulbhushan Jadhav wife for suspicious object

भारत की आपत्ति पर बोला पाक- जाधव की पत्नी की जूतियों में था संदिग्ध सामान, जांच जारी

Wed, 27 Dec 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan tests shoes of kulbhushan Jadhav wife for suspicious object
कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव से मुलाकात कर दिल्ली लौटे उनके परिजनों ने मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। इस दौरान जाधव की मां और पत्नी ने मुलाकात से जुड़े सभी तथ्यों को विदेश मंत्री के साथ साझा किया। इस दौरान विदेश सचिव और पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को मारने की साजिश रच रही 'D कंपनी'?
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान परिवारवालों से जिस तरह का सलूक हुआ, भारत ने उस पर कड़ा ऐतराज जताया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मुलाकात से पहले दोनों देश कूटनीतिक स्तर पर संपर्क में थे। इस दौरान मुलाकात पर दोनों पक्षों से साझा समझ तैयार की थी। मगर पाकिस्तान ने इस समझ का उल्लंघन किया। बैठक का माहौल परिजनों के लिए बेहद डरावना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जाधव बेहद तनाव में थे। वह जोर जबर्दस्ती के बीच सिखाई गई बातें बोल रहे थे। प्रवक्ता ने परिजनों के कपड़े बदलवाने, चूडिय़ां-बिंदी हटाने और जूतियां उतरवाने पर गहरी नाराजगी जताई और इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। यहां तक कि जाधव की पत्नी के जूते तक वापस नहीं किए गए। 

उधर भारत की आपत्तियों पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जाधव की पत्नी के जूते सुरक्षा के मद्देनजर जब्त किए गए थे क्योंकि उनमें कुछ संदिग्ध चीज थी। बयान में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान भारत के साथ बेमतलब से शब्दों की जंग में नहीं पड़ना चाहता है।


पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि अगर भारत की चिंताएं गंभीर थीं तो जाधव की मां-पत्नी या उप उच्चायुक्त उसे यात्रा के दौरान ही मीडिया के साथ उठाते जो वहीं मौजूद थी। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैसल मोहम्मद ने ये भी कहा कि जाधव की पत्नी के जूतों की जांच चल रही है।

पढ़ें: जयराम आज संभालेंगे हिमाचल की कमान, PM मोदी समेत ये दिग्‍गज होंगे समारोह में शामिल
 
कुलभूषण की मां और पत्नी करीब एक घंटे तक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ रहे। इस दौरान दोनों ने मुलाकात के समय की स्थिति, पाकिस्तानी अधिकारियों के रवैये और कुलभूषण की स्थिति से संबंधित अपनी आपबीती सुनाई। बताते हैं कि सुषमा ने दोनों को कुलभूषण की रिहाई के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed