फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan High Commissioner Abdul Basit statement of kashmir

पाक उच्चायुक्त बोले- इस बार जश्न ए आजादी कश्मीर के नाम

Sun, 14 Aug 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistan High Commissioner Abdul Basit statement of kashmir
अब्दुल बासित - फोटो : ANI

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान की तरफ से एक विवादित बयान सामने आया है। पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि इस साल की जश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं।

विज्ञापन


बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता रहा है। अब्दुल बासित का ये बयान सुषमा स्वराज के उस दो टूक जवाब के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के प्रायोजकों के साथ कश्मीर के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इस नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर के विवाद पर बातचीत के लिए वो भारत को आमंत्रित करेंगे।

बातचीत पर क्या बोले राजनाथ

Pakistan High Commissioner Abdul Basit statement of kashmir

सरताज अजीज की इस टिप्पणी के बाद सुषमा स्वराज ने जहां दो टूक जवाब दिया वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि भारत बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन तभी जब इसमें सीमापार से चरमपंथी गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे मुद्दे शामिल हों।

राजनाथ सिंह ने झारखंड के खूंटी में कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद को पाकिस्तान से बढ़ावा मिलता है."

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed