{"_id":"581193004f1c1bcf75bc4798","slug":"pakistan-high-commission-staffer-held-for-espionage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जासूसीकांड: दिल्ली के बाद राजस्थान से भी पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जासूसीकांड: दिल्ली के बाद राजस्थान से भी पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात महमूद अख्तर को भारत ने देश छोड़ने के लिए कह दिया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर अख्तर के बारे में निर्णय की जानकारी दी। उस पर संवेदनशील रक्षा दस्तावेज लीक करने के आरोप हैं।
पाक उच्चायोग के इस अफसर के साथ मिलकर जासूसी के मामले में राजस्थान के दो शख्स की गिरफ्तारी भी की गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी उच्चायुक्त बासित ने भारत पर वियना कन्वेंशन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी ऐसी किसी गतिविधियों में शामिल नहीं है। बासित ने कहा कि भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पाकिस्तानी स्टाफ के साथ भविष्य में ऐसी बदसलूकी नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महमूद अख्तर के पास रक्षा दस्तावेज बरामद भी किए गए हैं। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, उसने अख्तर से पूछताछ की, लेकिन डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी के चलते उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के दो लोगों से रक्षा दस्तावेज लेते हुए मोहम्मद अख्तर को रंगे हाथ पकड़ा था।

हो सकती हैं और भी गिरफ्तारी
रविंद्र यादव, दिल्ली पुलिस
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस (क्राइम ब्रांच) के एसीपी रविंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि शुरुआती पूछताछ में पाकिस्तानी अधिकारी ने खुद को भारतीय बताया और उसने नकली आधार भी दिखाया। जब और अधिक पूछताछ की गई और असलियत सामने आई गई। पुलिस ने बताया, 'पकड़े गए लोग पिछले डेढ़ साल से इन गतिविधियों में लिप्त थे और हम करीब 6 महीनों से इन पर नजर रख रहे थे।'
दिल्ली पुलिस के अधिकारी रविंद्र यादव ने कहा, 'इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं। हम अलग-अलग ऐंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।'

पकड़े गए ये दो भारतीय नागरिक
पकड़े गए आरोपी सुभाष और मौलाना
जासूसीकांड में दिल्ली के बाद राजस्थान से भी एक आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को राजस्थान पुलिस ने दबोचा। आरोपी पर पाक जासूस होने का आरोप है।
इससे पहले राजस्थान के जो दो लोग इस जासूसीकांड में पकड़े गए हैं, उनके नाम- मौलाना रमजान और सुभाष जांगिड़ हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करेगी।
पुलिस ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और एलजी नजीब जंग को इस मामले की विस्तृत जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय को भी इस संबंध में एक रिपोर्ट भेजी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस शख्स के संबंध में जानकारी आईबी के इनपुट के आधार पर मिली थी।