{"_id":"62ac6fcef922b32fdb146bb0","slug":"pakistan-high-commission-issues-495-visas-to-sikh-pilgrims-from-india-to-attend-the-annual-death-aniversary-of-maharaja-ranjeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को जारी किए 495 वीजा, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को जारी किए 495 वीजा, महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि में होंगे शामिल
Fri, 17 Jun 2022 06:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:00 PM IST
सार
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा, यात्रा के दौरान तीर्थयात्री पांजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे। वे 21 जून को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 30 जून 2022 को भारत लौट आएंगे।
विज्ञापन
Pakistan High Commission
- फोटो : PTI (for Reference)
विस्तार
नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 495 वीजा जारी किए हैं। पाकिस्तान ने ये वीजा 21 से 30 जून 2022 तक महाराजा रणजीत सिंह की वार्षिक पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए जारी किए हैं।
पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा, यात्रा के दौरान तीर्थयात्री पांजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे। वे 21 जून को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 30 जून 2022 को भारत लौट आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौके पर उपराजदूत आफताब हसन खान ने तीर्थयात्रियों को हार्दिक बधाई दी और उनके लिए सफल यात्रा की कामना की। उपराजदूत ने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने और आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में बहुत गर्व महसूस करता है।
1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत ये वीजा जारी किए गए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा, यात्रा के दौरान तीर्थयात्री पांजा साहिब, ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जाएंगे। वे 21 जून को पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और 30 जून 2022 को भारत लौट आएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक, हर साल बड़ी संख्या में भारत से हिंदू और सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान जाते हैं। नई दिल्ली से जारी किए गए वीजा इन आयोजनों में अन्य देशों से भाग लेने वाले सिख तीर्थयात्रियों को दिए गए वीजा के अतिरिक्त हैं।During the visit, the pilgrims would, inter alia, go to Panja Sahib, Nankana Sahib and Kartarpur Sahib. They would enter Pakistan on 21 June and return back to India on 30 June 2022.
विज्ञापन विज्ञापन— Pakistan High Commission India (@PakinIndia) June 17, 2022