फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan hatched a conspiracy during the G20 summit, Indian intelligence agencies hacked their websites

G20: समिट के दौरान पाकिस्तान ने रची 'हैकिंग' की साजिश, पर हो गया कुछ ऐसा कि पड़ोसी देश के उड़ गए होश

Tue, 12 Sep 2023 12:42 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
सार
खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की साजिश की भनक लगते ही चंद सेकेंड के भीतर उसकी 50 से ज्यादा प्रमुख वेबसाइट को हैक कर उनका पूरा का पूरा डाटा गायब कर दिया गया।
loader
Pakistan hatched a conspiracy during the G20 summit, Indian intelligence agencies hacked their websites
सरकारी वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जब समूची दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के नेता जी20 की सफलता के लिए भारत की प्रशंसा कर रहे थे तभी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। उसकी यह साजिश कुछ और नहीं थी बल्कि जी20 के दौरान सहयोग करने वाली सरकारी वेबसाइटों को हैक करने की कोशिश करना था। इस दौरान पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी हैकिंग ग्रुप ने अलग-अलग जगह से भारत के ऊपर साइबर अटैक करने की कोशिश भी की। 

खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की इस साजिश की भनक लगते ही चंद सेकेंड के भीतर पाकिस्तान की 50 से ज्यादा प्रमुख वेबसाइट को न सिर्फ हैक कर लिया गया बल्कि इन वेबसाइट का पूरा का पूरा डाटा भी गायब हो गया। इस दौरान कई घंटे तक पाकिस्तान के महत्वपूर्ण विभागों की हैक हुई साइट से समूचा मुल्क कुछ देर के लिए ठप हो गया। पाकिस्तान के महत्वपूर्ण विभागों में पाकिस्तान के न्यूक्लियर रेगुलेटरी अथॉरिटी बलूचिस्तान पुलिस के महत्वपूर्ण विभाग की वेबसाइट भी शामिल है।

खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक, जब दुनिया भर के प्रमुख देश समूची दुनिया को एक नई राह दिखाने के लिए बातचीत का फोरम तैयार कर रहे थे तो चीन का चहेता पाकिस्तान इस जी20 समिट को बाधित करने के लिए उन वेबसाइट को हैक करने की तैयारी कर रहा था, जो इसके लिए महत्वपूर्ण थी। इस दौरान पाकिस्तान की शह पर हैकर्स ने कुछ वेबसाइट को हैक भी कर लिया। 

खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की इस हरकत से हमारी वेबसाइट को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उन्होंने अपने लिए बड़ी मुसीबत मोल ले ली। खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है वैसे तो उनके पास पहले से इस तरीके के इनपुट मिल रहे थे कि पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण समिट के दौरान कुछ ऐसी हरकत कर सकता है। यही वजह रही कि उनकी पूरी टीम इस पूरे मामले में न सिर्फ मुस्तैद थी बल्कि हैकर्स के इस हमले को न्यूट्रलाइज करने के लिए अपने प्लान ए और प्लान बी के साथ मिशन में भी डटी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब मिल गया।

इन प्रमुख एजेंसियों का पाकिस्तान में डाटा हुआ गायब ! 

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की हरकत का तुरंत ही जवाब दिया गया। भारत के कुछ वेबसाइट पर हमला करने के बदले में पाकिस्तान की 50 से ज्यादा सरकारी और महत्वपूर्ण वेबसाइट न सिर्फ हैक हुईं बल्कि उनका समूचे डाटा को एक्सप्लोर भी किया गया और बाद में उड़ा भी दिया गया। इस घटना के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के फैसलाबाद की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, पाकिस्तान की पब्लिक सर्विस कमिशन की वेबसाइट समेत पाकिस्तान की सेना में भर्ती के दौरान तैयार किए जाने वाले एंट्री टेस्ट की वेबसाइट भी हैक कर लिया गया। 

इस वेबसाइट में पाकिस्तान के 50 हजार से ज्यादा वह चैप्टर भी थे, जो की सेना में इंटरव्यू और एंट्री टेस्ट के दौरान पूछे जाने वाले थे। पाकिस्तान की सिंध प्रदेश की माइंस एंड मिनिरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की वेबसाइट को भी हैक किया गया। पब्लिक प्रोक्योरमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी की पूरी साइट को हैक कर उसका डाटा तक उड़ा कर लिया गया। यही नहीं भारत पर साइबर अटैक करने के बदले में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट समेत बलोचिस्तान पुलिस और पाकिस्तान की न्यूक्लियर रेगुलेटरी अथॉरिटी की वेबसाइट को भी हैक कर लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की न्यूक्लियर रेगुलेटरी अथॉरिटी की वेबसाइट के डाटा को एक्सप्लोर भी किया गया। भारत पर साइबर हमले की नापाक कोशिश के बाद पाकिस्तान की 50 से ज्यादा वेबसाइट को हैक कर उनका पूरा डाटा गायब कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की जो महत्वपूर्ण वेबसाइट हैक हुई है उनमें पाकिस्तान के उन सरकारी महकमों से जुड़ी वेबसाइट भी थी। इस वजह से पाकिस्तान की सरकारी व्यवस्थाएं कई घंटे के लिए बाधित हो गई। पाकिस्तान की जिन वेबसाइट को हैक किया गया उसमें ‘हमसे जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा’ के मैसेज के एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया गया है। 

खुफिया मामलों से जुड़े रहे वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि पाकिस्तान हमेशा से किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर खासतौर से उन कार्यक्रमों में जिसमें समूची दुनिया की भलाई के लिए योजनाएं बनाई जाती है उसमें हमेशा से अडंगा लगाता आया है। विदेशी और रक्षा मामलों से जुड़े विशेषज्ञ कर्नल विजय पुंडीर कहते हैं जिस जी20 के महत्वपूर्ण एजेंडे को पूरा करने के लिए समूची दुनिया के प्रभावशाली देश नई दिल्ली के भारत मंडपम में बैठकर योजनाएं बना रहे थे, उसी दौरान चीन की शह पर आतंकवाद को पालने पोसने वाला पाकिस्तान इस बैठक में अडंगा लगाने की तैयारी कर रहा था। कर्नल पुंडीर कहते हैं कि खास बात तो यह है कि जिस जी20 का चीन सदस्य है और वह पाकिस्तान को लगातार सपोर्ट करता है आया है। उस पाकिस्तान की नापाक हरकत इतने बड़े कार्यक्रम को बाधित करने की बनती है तो इसमें चीन की भी उतनी ही किरकिरी होती है जितनी कि पाकिस्तान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed