{"_id":"5c0da2c2bdec22418130b721","slug":"pakistan-gives-visa-to-139-indian-pilgrims-for-katas-raj-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने कटास राज धाम के लिए 139 भारतीय श्रद्धालुओं को दिया वीजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक ने कटास राज धाम के लिए 139 भारतीय श्रद्धालुओं को दिया वीजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
katas raj temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने 139 भारतीय श्रद्धालुओं को कटास राज धाम की यात्रा के लिए वीजा दिया है। पाकिस्तान उच्चायोग ने रविवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में कटास राज धाम में स्थित शिव मंदिर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है।
विज्ञापन
पाक उच्चायोग ने बताया कि भारतीय श्रद्धालुओं के अन्य समूह को 9-15 दिसंबर तक यात्रा के लिए वीजा दिया गया है। पिछले महीने ही पाकिस्तान ने 3,800 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को वीजा दिया था। इस महीने की शुरुआत में 220 भारतीय श्रद्धालुओं को सुक्कुर में प्रसिद्ध मंदिर शादानी दरबार जाने के लिए वीजा दिया गया था।
विज्ञापन