{"_id":"5e27fa3c8ebc3ec6e91f93f0","slug":"pakistan-even-america-is-not-secular-country-only-we-are-secular-says-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान, यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश, केवल हम ही धर्मनिरपेक्ष: राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान, यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश, केवल हम ही धर्मनिरपेक्ष: राजनाथ सिंह
Wed, 22 Jan 2020 01:01 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारतीय मूल्यों में सभी धर्मों को बराबर माना जाता है और यही वजह है कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है और यह पाकिस्तान की तरह धर्मशासित देश कभी नहीं बना।
विज्ञापन
दिल्ली में एनसीसी के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में रक्षा मंत्री ने कहा कि हम (भारत) कहते हैं कि हम धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करेंगे। तो हम ऐसा क्यों करेंगे? हमारा पड़ोसी देश तो यह एलान कर चुका है कि उनका एक धर्म है। उन्होंने खुद को धर्मशासित देश घोषित किया है। हमने ऐसी घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां तक कि अमेरिका भी धर्मशासित देश है। भारत एक धर्मशासित देश नहीं है। क्यों? क्योंकि हमारे साधु-संतों ने न केवल हमारी सीमाओं के भीतर रहने वाले लोगों को अपने परिवार का हिस्सा माना बल्कि पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों को उन्होंने एक परिवार बताया।
विज्ञापन
सिंह ने रेखांकित किया कि भारत ने कभी भी यह घोषणा नहीं की कि उसका धर्म हिंदू, सिख या बौद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग यहां रह सकते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की उक्ति दी जिसका मतलब है कि पूरा विश्व एक परिवार है। पूरे विश्व में यह संदेश यहां से ही गया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बच्चे राष्ट्रवादी हैं लेकिन वे कभी-भी गलत रास्ते पर चले जाते हैं। उन्हें किसी और तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोग उन्हें सही तरीके से प्रेरित नहीं करते हैं, वे उन्हें गलत दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। उन्हें गलत दिशा में प्रेरित करने वालों को पकड़ना चाहिए।