फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan drops charges against 26/11 accused, says no proof

मुंबई हमले के आरोपी से पाकिस्तान ने हटाए आरोप, नहीं जुटा सके सबूत 

Fri, 09 Sep 2016 12:54 PM IST
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistan drops charges against 26/11 accused, says no proof
मुंबई हमला
पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने 26/11के मुंबई हमलों के एक आरोपी को आरोपमुक्त कर दिया है। जांच एजेंसी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईए ने एंटी टेरररिज्म कोर्ट में चार्जशीट दायर की और संदिग्ध आरोपी  सूफियन जफर का नाम चार्जशीट में दूसरे कॉलम में रखा। इसका मतलब है कि आरोपी के खिलाफ एजेंसी को कोई सबूत नहीं मिले।  हालांकि एजेंसी जफर से अभी पूछताछ करती रहेगी। जफर मुंबई हमले का संदिग्ध फाइनेंसर है। कोर्ट ने 22 सितंबर तक एफआईए को उसके खिलाफ अलग चालान पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले के लिए पैसे का इंतजाम करने के आरोप में जफर को पिछले महीने अरेस्ट किया गया था। एफआईए के दस्तावेजों के मुताबिक, जफर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed