{"_id":"583625b54f1c1b2c2513c725","slug":"pakistan-doctor-sued-for-rs-2-5-crore-over-cat-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में बिल्ली की मौत पर महिला ने डॉक्टर पर किया 2.5 करोड़ का मुकदमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक में बिल्ली की मौत पर महिला ने डॉक्टर पर किया 2.5 करोड़ का मुकदमा
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Thu, 24 Nov 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक महिला ने एक पशु चिकित्सक पर 2.5 करोड़ रुपये का मुकदमा कर दिया है। उसने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की अनदेखी की वजह से उसकी दो महीने की बिल्ली की मौत हो गई। पेशे से वकील बिल्ली की मालकिन सुंदुस हूरेन ने कहा कि वे इस्लामाबाद में डॉक्टर फैजल खान की क्लिनिक में अपनी बिल्ली का चेकअप कराने गईं थीं। उन्होंने मेरी बिल्ली को अस्पताल में भर्ती कर लिया और अगले दिन आने के लिए बोला। उसी शाम जब वह क्लिनिक से अपनी बिल्ली को लाने गईं तो बिल्ली बीमार लग रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह बिल्ली को दिखाने के लिए दूसरे डॉक्टर के पास ले गईं जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे डॉक्टर राणा ने बताया कि मेरी बिल्ली को निम्नतम तापमान पर रखा गया था जो कि पशुओं के लिए सुविधाजनक नहीं होता है। इसी वजह से मेरी बिल्ली की मौत हो गई। स्थानीय कोर्ट में पेश किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बिल्ली की मौत अत्यधिक ठंड, निर्जलीकरण और भूख के कारण हुई। इसके लिए हूरेन ने जुर्माने के साथ डॉक्टर और उनके स्टॉफ के लिए सजा की मांग की है। उन्होंने क्लिनिक में सीसीटीवी लगवाने की भी मांग की है ताकि पता चले कि वहां पशुओं का किस तरह से इलाज किया जाता है। कोर्ट ने आरोपी से जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन