फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan did not attend the Shanghai Cooperation Organization Military Medicine Conference in Delhi

अधिकारियों ने कराई पाक की किरकिरी, SCO कॉन्फ्रेंस में रहे नदारद, लेकिन डिनर करने पहुंच गए 

Fri, 13 Sep 2019 09:57 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 13 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan did not attend the Shanghai Cooperation Organization Military Medicine Conference in Delhi
डिनर करते पाकिस्तानी अधिकारी - फोटो : ANI

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की दिल्ली में हुई दो दिवसीय मिलिटरी मेडिसिन कॉन्फ्रेंस के बाद पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने कुछ ऐसा किया कि जिसके बाद पाक की जमकर किरकिरी हो रही है। कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए पाक अधिकारियों को बुलाया गया था लेकिन वो कॉन्फ्रेंस में न पहुंचकर डिनर में पहुंचे। 

विज्ञापन


डिनर में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी दूतावास के हवाई सलाहकार भी पहुंचे थे। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि चूंकि पाकिस्तान एससीओ का सदस्य है, इसलिए उसे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। लेकिन, पाकिस्तान शामिल नहीं हुआ। सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन






राजनयिक सूत्रों ने गुरुवार को कहा था कि सम्मेलन के पहले दिन शामिल नहीं होने के बाद पाकिस्तान ने दो प्रतिनिधियों को बैठक में भेजने का फैसला किया था। पाकिस्तानी प्रतिनिधि आए तो सही, लेकिन उन्होंने बैठक में शामिल न होकर सिर्फ डिनर में हिस्सा लिया।

बता दें कि पहले दिन सम्मेलन में शामिल न होने पर राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि पाकिस्तान शुक्रवार को सम्मेलन के दूसरे दिन इसमें शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान उच्चायोग में एअर अताशे अब्दुल आदिल एक अन्य अधिकारी के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। 


शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद से भारत की मेजबानी में यह पहला सैन्य सहयोग कार्यक्रम हुआ है। भारत और पाकिस्तान जून 2017 में एससीओ के सदस्य बने थे। इनके अलावा कजाकिस्तान, किरगिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान भी एससीओ के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed