फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan deploying fighter jets to Skardu near Ladakh, India watching closely

अनुच्छेद 370 से बौखलाया पाक जंग को तैयार, लद्दाख के नजदीक तैनात किए लड़ाकू विमान

Mon, 12 Aug 2019 12:09 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 12 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Pakistan deploying fighter jets to Skardu near Ladakh, India watching closely
पाकिस्तानी जेएफ-17 - फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को खत्म किए जाने से नाराज पाकिस्तान अब युद्ध जैसी तैयारियां कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन न मिलने के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिशों में लग गए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएफ-17 युद्ध विमानों को तैनात कर दिया है। यह हवाई अड्डा लद्दाख के नजदीक है। भारतीय खुफिया एजेंसियां पाकिस्तानी सेना की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना लद्दाख के नजदीक स्थित अपनी अग्रिम चौकियों पर भारी हथियार और सैन्य साजो-सामान को एकत्रित कर रही है। शनिवार को पाकिस्तानी वायुसेना के तीन सी-130 हरक्यूलस परिवहन विमानों ने सैन्य साजो-सामान को गिलगित बाल्टिस्तान में स्कर्दू हवाई अड्डे पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अग्रिम मोर्चे पर जो साजो-सामानों पहुंचाया है उसका उपयोग युद्ध के दौरान लड़ाकू विमानों की सहायता के लिए किया जाता है।

भारतीय थलसेना और वायुसेना भी तैयार

Pakistan deploying fighter jets to Skardu near Ladakh, India watching closely
मिराज विमान
पाकिस्तान द्वारा किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय सेना और वायुसेना भी पूरी तरह से तैयार है। भारत की खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान  की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा पर सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। सेना, वायुसेना और नौसेना अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रही हैं। इस बाबत रक्षा खरीदारियों में भी तेजी देखी जा रही है।

हाल में ही सेना ने पाक के बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) के पांच से सात घुसपैठियों को ढेर कर दिया था। ये सभी भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में सीमा को पार करने की कोशिश कर रहे थे।

पाक ने तीन नौसैनिक बंदरगाहों को कराया खाली

Pakistan deploying fighter jets to Skardu near Ladakh, India watching closely
फाइल फोटो
सैटेलाइट की तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान ने कराची, ओरमारा और ग्वादर नौसैनिक बंदरगाहों को खाली करवा दिया है। विशेषज्ञ इसे किसी गड़बड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरें ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस से भेजी गई हैं। जिन्हें @detresfa नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से साझा किया है।

तस्वीर के अनुसार ओरमारा बंदरगाह में मौजूद जिन्ना नौसेना बेस और ग्वादर बंदरगाह पूरी तरह से खाली करवा दिए गए हैं। कराची के नौसेनिक डॉक पर केवल तीन जहाज खड़े हैं। जबकि अनुच्छेद 370 हटने से पहले की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा था कि यहां पर बड़ी संख्या में जहाज खड़े थे।

चार अगस्त की एक सैटेलाइट तस्वीर में रावलपिंडी के चकलाला का नूर खान वायुसेना बेस कैंप पूरी तरह से खाली दिख रहा है। वहीं 19 जून को ली गई यहां की तस्वीर में सबकुछ सामान्य दिखाई दे रहा है। पांच अगस्त के बाद से पाक अधिकृत कश्मीर में वीआईपी उड़ानों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते पिछले चार दिनों में यहां चार फ्लाइट्स आ चुकी हैं। एक सैटेलाइट तस्वीर में एक वीवीआईपी गल्फस्ट्रीम विमान पीओके की तरफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed