{"_id":"5a160ea14f1c1ba7668b5bed","slug":"pakistan-cheat-the-world-on-terrorism-india-s-response-on-decision-to-release-terrorist-hafiz-saeed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर दुनिया को धोखा दे रहा पाक, हाफिज बोला- कुछ नहीं बिगाड़ सकता भारत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद पर दुनिया को धोखा दे रहा पाक, हाफिज बोला- कुछ नहीं बिगाड़ सकता भारत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
केंद्र सरकार के सूत्रों ने पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा मुंबई हमलों के कसूरवार हाफिज सईद की रिहाई के फैसले पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि इससे पता चलता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर कैसे पाकिस्तान दुनिया को धोखा दे रहा है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर उसके दोहरे रवैये को भी दिखाता है। उसे अपनी सरजमीं से आतंकी पनाहगाहों के खात्मे और आतंकी गतिविधियां नहीं होने देने के अंतरराष्ट्रीय समुदाय से किए वादे को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
यह कड़ा बयान पाकिस्तान के न्यायिक समीक्षा बोर्ड के जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को रिहा के फैसले के कुछ देर बाद आया।
सूत्र ने कहा कि रिहाई आदेश साफ-साफ दिखाता है कि पाकिस्तान दूसरे देशों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आतंकियों को खुली छूट देता है। इससे यह भी पता चलता है कि कैसे वह आतंकवाद पर दुनिया को धोखा दे रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत कुछ नहीं बिगाड़ सकता : सईद
अपनी रिहाई के फैसले पर आतंकी हाफिज सईद ने कहा कि जेल के अंदर रखने की भारत की सारी कोशिशें नाकाम हो गई। उसने कहा कि इस फैसले को भारत को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा और इससे साबित हो गया कि पाकिस्तान एक स्वतंत्र देश है। जमात प्रमुख ने कहा कि भारत मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और कश्मीर जल्द आजाद होगा।
पंजाब सरकार अन्य मामले में गिरफ्तारी पर विचार कर रही
इस बीच पंजाब सरकार के एक सूत्र ने कहा कि सईद को शायद नजरबंदी से रिहा नहीं जाएगा क्योंकि सरकार उसे अन्य मामले में गिरफ्तार करने पर विचार कर रही है। उसका कहना है कि सरकार मौजूदा हालात में सईद की रिहाई का जोखिम नहीं ले सकती है। वह जमात सरगना को रिहा कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नाराजगी का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है।