{"_id":"58bafb524f1c1bc309830c83","slug":"pakistan-arrests-70-indian-fishermen-from-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री सीमा लांघने पर पाक ने 70 भारतीय मछुआरों को बनाया बंदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समुद्री सीमा लांघने पर पाक ने 70 भारतीय मछुआरों को बनाया बंदी
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने शनिवार को गुजरात तट के नजदीक अरब सागर में तकरीबन 70 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके 10 से 12 नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मछुआरे फोरम के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि भागने में सफल रहे मछुआरों ने हमें सूचित किया है कि पीएमएसए ने 70 मछुआरों के साथ उनके 10 से 12 नौकाओं को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
नौकाओं को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये नौकाएं ज्यादातर गुजरात तट के ओखा और मनगरोल के हैं। पीएमएसए ने इस हफ्ते की शुरुआत में गुजरात तट के पास दो नौकाओं को जब्त किया था और 11 मछुआरों को पकड़ लिया था जबकि जनवरी के अंतिम हफ्ते में 36 मछुआरों पकड़ा और छह नौकाओं को जब्त किया था।
विज्ञापन