फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Army Crosses Line of Control Opens Fire, India Retaliates Know all about it

LoC: पाकिस्तानी सेना का दुस्साहस, एलओसी पार कर घुसपैठ की कोशिश की, फायरिंग भी की; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 02 Apr 2025 11:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 11:18 AM IST
सार

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है। दरअसल, पड़ोसी मुल्क की सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की। उनकी ओर से फायरिंग भी की गई। हालांकि, भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों की जवाबी कार्रवाई ने उन्हें उल्टे पैर भागने को मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
Pakistan Army Crosses Line of Control Opens Fire, India Retaliates Know all about it
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां के पुंछ इलाके में पाकिस्तान सेना ने घुसपैठ करने की कोशिश की है। भारत की ओर से पड़ोसियों के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। एक अप्रैल को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से एक लैंड माइन में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। उनकी ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की ओर हालात पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन मंगलवार दोपहर 1.10 बजे किया गया। तत्काल ही भारतीय सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया। इस बीच कुछ आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विस्फोट और दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दुश्मन के पांच सैनिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक पेश होगा: जेपीसी ने किन बदलावों को मंजूर किया, बिल में क्या-क्या नया? जानें

पाकिस्तान सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में बताया कि 1 अप्रैल 2025 को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़ें- ट्रंप लागू करेंगे जवाबी टैरिफ: भारत के किन उद्योगों पर पड़ेगा असर और कौन से देश निशाने पर, क्या तैयारियां?

डीजीएसएमओ समझौते के सिद्धांतों को याद दिलाया
उन्होंने बताया कि हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGsMO) की समझ के सिद्धांतों को बनाए रखने की अहमियत को दोहराती है। 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच समझौते को नया रूप देने के बाद से जम्मू और कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन दुर्लभ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed