{"_id":"5938c3654f1c1b1c5c9c79f8","slug":"pakistan-agency-isi-is-funding-to-terrorist-by-the-donation-for-shrine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग के लिए पाक की नई चाल, भारत में आतंक फैलाने के लिए चुना दरगाहों का रास्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टेरर फंडिंग के लिए पाक की नई चाल, भारत में आतंक फैलाने के लिए चुना दरगाहों का रास्ता
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में आंतक फैलाने की हर नापाक कोशिश करने वाले पाकिस्तान ने इस कदर नीचता पर उतर आया है कि वो इसके लिए दरगाहों का भी इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हट रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी दरगाहों पर आए चंदे के पैसे बॉर्डर पर आतंकियों को मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियों की गिरफ्त में आए जासूस दीना खान ने ये खुलासा किया है। उसका कहना है कि दान पेटी में चंदे के लिए जो पैसे आते हैं उन्हें इकट्ठा करके आतंकियों तक बॉर्ड्स पर पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन
खान ने बताया कि वो खुद बाड़मेर की एक मजार पर प्रभारी था और वहां से उसने एक बार करीब 3.5 लाख रुपये कथित तौर पर आतंकियों भेजे थे। खान यहां से सीधे पाकिस्तानी जासूसों से फोन पर बात करके सारे पैसों को बांटा करता था।
विज्ञापन
भारतीय खुफियां एजेंसियों को अब चिंता है कि अभी सिर्फ एक मामला सामने आया है, लेकिन ऐसी कई दरगाहों की दान पेटियों को टेरर फंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, एजेंसियां सर्तक हो गई हैं और गंभीर जांच की जा रही है।