{"_id":"57c1710c4f1c1bf638d4f9b5","slug":"pak-will-expose-abuse-of-rights-in-valley-before-united-nations-says-nawaz-sharif","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UN आम सभा में कश्मीर मुद्दा उठाएगा पाकिस्तान, शरीफ ने 22 प्रतिनिधियों को तैनात किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UN आम सभा में कश्मीर मुद्दा उठाएगा पाकिस्तान, शरीफ ने 22 प्रतिनिधियों को तैनात किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Aug 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के आतंरिक मामले में एक बार फिर हस्तक्षेप करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 22 सांसदों को सितंबर में यूनाइटेड नेशन के समक्ष कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए नामांकित किया है।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को 22 विशेष प्रतिनिधियों का चुनाव किया और उनसे संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने को कहा। शरीफ ने कहा कि कश्मीर घाटी में चल रही हिंसा और मानवाधिकारों के उल्लंघन को पाकिस्तान बेपर्दा करेगा।
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर में हस्तक्षेप को लेकर चेताया था और पीओके को खाली करने के लिए कहा था।

'कश्मीर मुद्दे पर बातचीत जरूरी'
गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के सेना के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने 20 जुलाई को 'ब्लैक डे' आयोजित किया था। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी और आतंकियों की मदद से बाज आने को कहा था।
इस बीच, भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान अपने समकक्षों के साथ कश्मीर मुद्दा डिस्कस करने के लिए तैयार है।
मीडिया को संबोधित करते हुए अब्दुल बासित ने कहा, 'आप सभी जानते हैं कि हमने बातचीत के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है, लेकिन यह काम नहीं कर रहा है। हमने भारत को निमंत्रण भेजा, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ रहे हैं। हम मानते हैं कि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत जरूरी है।'