फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak's did not ban on Hafiz Saeed's organizations so far

छलावा : पाक का झूठ बेनकाब, हाफिज सईद के संगठनों पर अब तक नहीं लगाई पाबंदी

Tue, 05 Mar 2019 03:26 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 Mar 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Pak's did not ban on Hafiz Saeed's organizations so far
हाफिज सईद

मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद के संगठनों जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के एक पखवाड़े के बाद भी पाकिस्तान ने उन पर पाबंदी नहीं लगाई है। दोनों आतंकी संगठन केवल निगरानी सूची में हैं। इस झूठ के बेनकाब होने के बीच पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक और शिगूफा छोड़ते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से प्रतिबंधित संगठनों की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी के अनुसार हाफिज के संगठन केवल आंतरिक मामलों के मंत्रालय की निगरानी सूची में हैं। इन्हें जनवरी 2017 में निगरानी सूची में डाला गया था। आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के लिए जबरदस्त वैश्विक दबाव के बाद 21 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि उसने जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान सरकार ने यूएनएससी अधिनियम, 1948 के तहत यूएनएससी (धन-संपत्ति पर रोक और जब्ती) आदेश, 2019 जारी किया है। इसका उद्देश्य आतंकवादी घोषित व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ सुरक्षा परिषद प्रतिबंधों को लागू करने की प्रक्रिया सुचारू बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक अखबार ने एक रिपोर्ट में कहा कि नए कानून से पाक को प्रतिबंधित संगठनों और व्यक्तियों की संपत्ति जब्त करने और यूएनएससी के प्रति दायित्वों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed