{"_id":"5901ec094f1c1bb365c0f1e9","slug":"pak-rejects-india-s-demand-for-re-investigating-26-11-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"26\/11 आतंकी हमला केस: पाक ने खारिज की भारत की मांग, कहा- दोबारा जांच मुमकिन नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
26/11 आतंकी हमला केस: पाक ने खारिज की भारत की मांग, कहा- दोबारा जांच मुमकिन नहीं
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 27 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भारत की मुंबई 26/11 आतंकी हमले के केस की फिर से जांच करने की मांग को खारिज कर दिया है। पाक ने कहा है कि मुंबई अटैक केस की फिर से जांच करना 'मुमकिन नहीं है', क्योंकि इस केस का ट्रायल अंतिम स्टेज में है। साथ ही उसने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत की भी मांग की।
विज्ञापन
इंटीरियर मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 24 भारतीय गवाहों के बयानों को छोड़कर, 26/11 हमले केस की सभी कार्यवाही पूरी की जा चुकी हैं। इस स्टेज पर दोबारा जांच करना मुमकिन नहीं है। अगर भारत इस केस का निर्णय चाहता है, तो उसे गवाहों को बयान रिकॉर्ड करने के लिए पाकिस्तान भेजना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान में मुंबई आतंकी हमले के केस में ट्रायल पिछले सात साल से लंबित है। भारत ने पाकिस्तान से जल्द से जल्द ट्रायल को पूरा करने का आग्रह किया है। भारत कह चुका है कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पाकिस्तान के के साथ पर्याप्त सबूत साझा किए गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में 166 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इस हमले को लश्कर के आतंकियों ने अंजाम दिया था।