फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak intelligence officer in touch with DRDO scientist had also contacted IAF corporal: Maha ATS

ATS: DRDO वैज्ञानिक के टच में रहने वाले पाकिस्तानी ने वायुसेना कर्मी से भी किया था संपर्क, जानें पूरा मामला

Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 May 2023 11:17 PM IST
सार

Maharashtra ATS: एटीएस के अनुसार बेंगलुरु इकाई में स्थित भारतीय वायुसेना के कर्मी की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया है। एटीएस अधिकारी ने कहा कि उसे मामले में गवाह बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Pak intelligence officer in touch with DRDO scientist had also contacted IAF corporal: Maha ATS
DRDO - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से कथित तौर पर संपर्क रखने वाले पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के कार्पोरल रैंक के एक कर्मचारी से भी संपर्क साधा था। महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन

गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में कुरुलकर को किया गया था गिरफ्तार

कथित तौर पर ‘हनीट्रैप’ में फंसाए जाने के बाद गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में कुरुलकर को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इसका कुरुलकर मामले से कोई संबंध है।

विज्ञापन


एटीएस के अनुसार बेंगलुरु इकाई में स्थित भारतीय वायुसेना के कर्मी की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया है। एटीएस अधिकारी ने कहा कि उसे मामले में गवाह बनाया जाएगा। प्रथम दृष्टया, भारतीय वायुसेना के कर्मचारी से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किया गया इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता वही था जो कुरुलकर से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए कुरुलकर

पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक कुरुलकर को एटीएस ने तीन मई को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि पुणे की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कुरुलकर को 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें यरवदा केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया। विशेष अदालत ने सोमवार को अभियोजन पक्ष के यह कहने के बाद कि उनके मोबाइल फोन का विश्लेषण करने की जरूरत है, उनकी पुलिस हिरासत मंगलवार तक बढ़ा दी थी।

कथित तौर पर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क

एटीएस के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे। अभियोजन पक्ष ने पहले अदालत को सूचित किया था कि उन्होंने एक फोन जब्त किया था जिस पर एक पीआईओ (भारतीय मूल का व्यक्ति) एजेंट ने भारतीय नंबर का उपयोग करके कुरुलकर को संदेश भेजा था। कुरुलकर ने कथित तौर पर राजनयिक पासपोर्ट पर पांच से छह देशों की यात्रा की थी और अभियोजन पक्ष जानना चाहता था कि उन यात्राओं के दौरान वह किन लोगों से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed