फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PAK foreign minister blaimed india for terrorist activities, India slapped back

पाक विदेश मंत्री ने यूएनजीए में भारत पर लगाया आतंकवाद फैलाने का आरोप, भारत ने किया पलटवार

Sun, 30 Sep 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
PAK foreign minister blaimed india for terrorist activities, India slapped back

विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दा उठाया। कुरैशी ने कहा कि अनसुलझे मुद्दे की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति कायम नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही कुरैशी ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद नई दिल्ली से सार्वभौमिकता और आपसी सम्मान पर आधारित रिश्ते चाहता है। कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार दक्षिण एशिया में तब तक शांति स्थापित नहीं हो सकती जब तक कश्मीर मुद्दे का हल नहीं होगा। 

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता रद्द होने के मुद्दे पर कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान हर मुद्दे पर बात करने को तैयार था लेकिन राजनीति को शांति से ऊपर रखते हुए नई दिल्ली से बैठक रद्द कर दी गई। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि भारतीय सरकार ने महीनों पुराने डाक टिकट के मुद्दे को उठाया और वार्ता से पीछे हटने के लिए मानवाधिकारों का उल्लंघन व पैलेट गन पीड़ितों जैसे बहाने बनाए।  
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन पुलिस वालों की बर्बर हत्या और इस्लामाबाद द्वारा कश्मीरी उग्रवादी बुरहान वानी पर डाक टिकट जारी करने का आरोप लगाते हुए भारत ने वार्ता रद्द कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दा मानवता की आत्मा पर घाव

कुरैशी ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे विवादों को हल करने का एकमात्र तरीका संवाद है। संवाद की कमी के चलते ही दक्षिण एशिया अपनी वास्तविक क्षमता को अब तक महसूस नहीं सका है। जम्मू-कश्मीर का अनसुलझा विवाद दोनों देशों के बीच स्थायी शांति के लक्ष्य को पूरा नहीं होने दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल से यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर रहा है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को मानवता की आत्मा पर एक घाव की तरह बताया।  

कुरैशी ने कहा कि यदि भारत नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करता है या पाकिस्तान के खिलाफ कोई हरकत करता है तो उसे समान प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहना होगा। पाकिस्तान को आतंकवाद से पीड़ित बताते हुए कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान भारत से आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर बात करना चाहता है। पाकिस्तान ने यहां कुलभूषण जाधव का मुद्दा भी उठाया। भारतीय नागरिक कुलभूषण को पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान सेना कोर्ट ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इस मुद्दे पर कुरैशी ने कहा कि भारत पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव भारत सरकार के निर्देश पर पाकिस्तान में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। 

भारत का पलटवार, कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा

भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भारत ने इस्लामाबाद में कई आतंकी गतिविधियों को उजागर किया है। भारत ने कहा कि नया पाकिस्तान पुराने पाकिस्तान के सांचे में ही ढला है। युवा राजनीतिज्ञ ईनम गंभीर द्वारा दिए गए बयान में कहा कि 2014 में पेशावर स्थित स्कूल में हुए आतंकी हमले में भारत को भागीदार बताने वाला कुरैशी का बयान बेवकूफी भरा है। उन्होंने कहा यह आरोप पाकिस्तान इसलिए लगा रहा है क्योंकि वह उस आतंकवाद को नजरअंदाज करना चाहता है जिसे उसने खुद ही तैयार किया है।  गंभीर ने कहा, 'मैं यह स्पष्ट कर दूं कि पाकिस्तान की नई सरकार यह जान ले कि पूरा जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा।'

गंभीर ने पूछा, 'क्या पाकिस्तान इस बात से इंकार कर सकता है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित 132 आतंवादियों और 22 आतंकी संस्थाओं का संरक्षक है? क्या पाकिस्तान इस तथ्य से इंकार कर सकता है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी हाफिज सईद पाकिस्तान में स्वतंत्र घूम रहा है और चुनाव में भी भाग ले रहा है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed