{"_id":"61ae353e1b5905738d4eeee3","slug":"pak-delegation-in-india-to-attend-sco-cyber-security-seminar-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Seminar: साइबर सुरक्षा सेमिनार में शामिल होने भारत आया पाक का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Pakistan Seminar: साइबर सुरक्षा सेमिनार में शामिल होने भारत आया पाक का प्रतिनिधिमंडल
Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:37 PM IST
सार
एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) के आतंकवाद विरोधी ढांचे (आरएटीएस) के तहत भारत की तरफ से आयोजित एक साइबर सुरक्षा सेमिनार में भाग लेने के लिए एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली पहुंचा। पाकिस्तान के उच्चायोग प्रभारी आफताब हसन खान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
विज्ञापन
भारत ने एससीओ और इसके क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (आरएटीएस) के साथ अपने सुरक्षा-संबंधी सहयोग को गहरा करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। आठ देशों का समूह एससीओ एक बड़े अंतर-क्षेत्रीय संगठनों के रूप में उभरा है। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने।
विज्ञापन