फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak cinemas stop screening Indian films, post surgical strikes

हिन्दी फिल्में नहीं दिखाएंगे पाकिस्तान के सिनेमाघर, ‘पिंक’ का प्रदर्शन रोका

Sat, 01 Oct 2016 05:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 05:10 AM IST
विज्ञापन
Pak cinemas stop screening Indian films, post surgical strikes
- फोटो : demo

कराची के सिनेमाघरों ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ का प्रदर्शन रोक दिया है। लाहौर के सुपर सिनेमा ने तय किया है कि आइंदा हिन्दुस्तानी फिल्में नहीं दिखाएगा। पाकिस्तान की सेना और कलाकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के इरादे से हिन्दुस्तानी फिल्मों और कलाकारों के बायकॉट का फैसला भी किया है। कई कलाकारों ने भी ट्वीट करके कहा है कि पाकिस्तान की प्रतिभाओं को हिन्दुस्तान जाना ही नहीं चाहिए।

विज्ञापन


इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से पाकिस्तानी अभिनेताओं, गायकों और तकनीशियनों पर प्रतिबंध की पाकिस्तान में व्यापक प्रतिक्रिया हुई है। कराची के न्यूप्लेक्स और एट्रियम सिनेमाघरों से ‘पिंक’ हटा ली गई है। न्यूप्लेक्स के फेसबुक पेज पर कल रात की एक पोस्ट में भारतीय फिल्मों पर तत्काल प्रभाव से रोक के प्रंबधन के फैसले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इस पोस्ट को पढ़ने वाले 16 हजार लोगों में से 4301 लोगों ने इसे साझा किया और 1700 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। कमेंट करने वाले ज्यादातर लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है हालांकि इसे गलत बताने और इसकी कटु आलोचना करने वाले भी इसमें शरीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों की सीडी-डीवीडी बेचने पर भी रोक की अपील

Pak cinemas stop screening Indian films, post surgical strikes

पाकिस्तान के बड़े सिनेमाघर संचालकों में से एक सुपर सिनेमा की फेसबुक पोस्ट भी इसी तरह की है। भारतीय फिल्मों के बायकॉट के अपने फैसले की जानकारी देने के साथ ही पाकिस्तान के टीवी चैनल और केबिल ऑपरेटरों से भी भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों का प्रसारण बंद करने की अपील की गई है। फिल्मों की सीडी-डीवीडी बेचने पर भी रोक की अपील की है। 

अभिनेता हम्जा अली अब्बासी ने फेसबुक पर लिखा कि समय आ गया है, जब पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड का बहिष्कार करना चाहिए और पाकिस्तान के लोगों को मनोरंजन के हिन्दुस्तानी कंटेंट का। अतिका ओधो और अज़फर रहमान ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण ठहराते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने हमेशा उसके यहां से आए कलाकारों-प्रतिभाओं की कद्र की है। कलाकारों को राजनीति के दुश्चक्र से अलग ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed