फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Pain of single boy Letter written to MLA said everybody have girlfriends why i am single make me too

अजब-गजब: विधायक को लिखा पत्र, बोला- काले-कलूटों के पास गर्लफ्रेंड है, मुझसे क्यों नहीं पटती? मेरी भी बनवाओ 

Tue, 14 Sep 2021 01:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Sep 2021 01:08 PM IST
सार

युवक की मांग है कि विधानसभा क्षेत्र की लड़कियों से कहें कि हमारे जैसे लड़कों को भी भाव दें और मेरी गर्लफ्रेंड बनवाई जाए। 
 

विज्ञापन
Pain of single boy Letter written to MLA said everybody have girlfriends why i am single make me too
युवक की ओर से लिखा गया लेटर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने विधायक जी के रातों की नींद उड़ा दी है। जनता की समस्याओं पर बाहें मोड़कर और भौंहें चढ़ाकर काम कराने वाले स्थानीय विधायक सुभाष घोटे को ऐसा पत्र मिला है, जिसका समाधान उनके सहालकारों से भी नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


लेटर लिख मांगी गर्लफ्रेंड 
दरअसल, विधायक सुभाष घोटे को एक लेटर मिला है, जिसमें उनसे गर्लफ्रेंड की मांग की गई है। लेटर लिखने वाले युवक की पहचान भूषण राठौड़ के रूप में हुई है। भूषण ने लेटर में लिखा है कि वह एक छोटे से गांव राजौरा में रहता है। काम के सिलसिले में हर दिन राजौरा से गडचंदूर आना-जाना होता है। यहां शराब बेचने वाले से लेकर काले-कलूटे लोगों के पास भी गर्लफ्रेंड है, लेकिन मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। मुझसे कोई लड़की नहीं पटती। मेरा आत्मविश्वास समाप्त हो गया है। इसलिए अनुरोध है कि अपने ही विधानसभाक क्षेत्र की युवतियों को मेरी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहें। उनसे कहें कि हमारे जैसे लड़कों को भी भाव दिया जाए। 
विज्ञापन


लड़के की तलाश में विधायक
पत्र लिखने वाले लड़के की तलाश अभी तक नहीं हो पाई है। विधायक सुभाष घोटे का कहना है कि उनके पास कई पत्र आते हैं और समस्याओं का समाधान किया जाता है लेकिन, ऐसे पत्रों से समय खराब होता है। युवक की तलाश कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed