{"_id":"64b7d278c1fd3a8d9202e843","slug":"padmavati-express-derails-in-tirupati-andhra-pradesh-more-details-are-awaited-news-updates-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: ओडिशा में मेमू ट्रेन बाल-बाल बची; स्टेशन प्रबंधक निलंबित; आंध्र में पटरी से उतरी पद्मावती एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: ओडिशा में मेमू ट्रेन बाल-बाल बची; स्टेशन प्रबंधक निलंबित; आंध्र में पटरी से उतरी पद्मावती एक्सप्रेस
Wed, 19 Jul 2023 05:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, तिरुपति
पीटीआई, तिरुपति
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 19 Jul 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
ओडिशा में बीते दिन यानी मंगलवार को एक और ट्रेन हादसा टल गया। दरअसल, बालासोर में नीलगिरि रोड स्टेशन के पास एक मेमू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद रेलवे हरकत में आया और बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के एक स्टेशन प्रबंधक और एक पॉइंट्समैन को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, भद्रक-बालासोर मेमू ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश कर गई थी। यहां रखरखाव का काम चल रहा था। हालांकि, लोको पायलट ने पटरी पर गड़बड़ी का पता चलते ही तत्काल आपातकालीन ब्रेक लगा दिया, जिससे दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नीलगिरि रोड स्टेशन प्रबंधक सुबास सेठी और पॉइंट्समैन शेख मोहम्मद खालिप को दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने ढिलाई और लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
पद्मावती एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतरा
इस बीच आंध्र प्रदेश में तिरुपति से बड़ी खबर आई। जानकारी के मुताबिक, पद्मावती एक्सप्रेस का एक डिब्बा आज शाम तिरूपति रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि उस डिब्बे में कोई सवार नहीं था। यह घटना तब हुई, जब डिब्बों को ट्रेन से जोड़ा जा रहा था। रेलवे कर्मचारी डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए अभियान चला रहे हैं।
#WATCH | Andhra Pradesh | A coach of Padmavathi Express, which did not have any passengers onboard, derailed at Tirupati railway station this evening. The incident took place while the coaches were being connected to the train. Railway staff are conducting operations for coaches… pic.twitter.com/sbacc5EE6S
— ANI (@ANI) July 19, 2023