{"_id":"58d880074f1c1ba6091a1942","slug":"padma-nominations-m-s-dhoni-bhanot-ram-rahim-among-those-turned-down-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्म पुरस्कारः मोदी सरकार ने ठुकरा दिए ये नाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पद्म पुरस्कारः मोदी सरकार ने ठुकरा दिए ये नाम
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 27 Mar 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए 18,768 लोगों की लिस्ट सार्वजनिक की है जिनका नामांकन मान्य हो गया है।
विज्ञापन
इस लिस्ट के अनुसार कुछ प्रमुख राजनेताओं और मशहूर हस्तियों का नामांकन खारिज कर दिया गया है जिसमें बीजू जनता दल के सांसद बैजयंत पांडा, धार्मिक नेता गुरमीत राम रहीम , एयरहॉस्टेस स्वर्गीय नीरजा भनोट और पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक संबंधित अधिकारी ने बताया कि उच्चतम नागरिक सम्मान सरकार के विवेक पर दिया जाता है। लेकिन लिस्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि इनका नामांकन किसने किया है। अवार्ड समारोह इस माह के अंत तक राष्ट्रपति भवन में होगा।
विज्ञापन
लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा नामांकन राम रहीम के नाम पर मिले हैं, जिन्होंने 3 फिल्में बनाईं और उसमें अभिनय भी किया। नीरजा भनोट की मौत 1986 के प्लेन हाईजैक में हुई थी। भनोट का नामांकन भाजपा की चंडीगढ़ से सांसद किरन खेर ने किया था। पिछले साल नीरजा भनोट पर एक फिल्म भी बनी थी जिसमें भनोट का किरदार सोनम कपूर ने निभाया था।
हालांकि गृह मंत्रालय ने इन नामों को खारिज करने के कारणों का उल्लेख नहीं किया है। अंतिम सूची में शामिल नहीं होने वाले व्यक्तियों में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अमिताव रॉय भी शामिल हैं। रॉय तमिलनाडु के पूर्व तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सहयोगी वी के शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए गए खंडपीठ का हिस्सा थे। इसके अलावा अभिनेता मनोज वायपेयी भी इस सूची में हिस्सा नहीं बना पाए।
आपको बता दें पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं। ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है और इसका आयोजन मार्च या अप्रैल महीने में किया जाता है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किए जाते हैं।