{"_id":"604e77f98ebc3ec39955f0a8","slug":"padma-bhushan-awardee-artist-laxman-pai-passes-away-at-95","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद : जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन, मिल चुका है पद्म भूषण पुरस्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद : जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का निधन, मिल चुका है पद्म भूषण पुरस्कार
Mon, 15 Mar 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
चित्रकार लक्ष्मण पाई
- फोटो : ani
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित जाने-माने चित्रकार लक्ष्मण पाई का रविवार शाम गोवा में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि डोना पाउला में अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
वर्ष 1926 में गोवा में जन्मे पाई को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिनमें पद्म भूषण, पद्मश्री, नेहरू पुरस्कार और ललित कला अकादमी पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पाई की निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि 'गोवा के जाने-माने कलाकार पद्म भूषण श्री लक्ष्मण पाई के निधन से बहुत दुख हुआ। गोवा ने आज एक रत्न को खो दिया। हम कला के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ऊँ शांति।'
विज्ञापन
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भी पाई की मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि पाई अपनी अंतिम सांस तक अपनी पेटिंग पर काम कर रहे थे।